राजधानी में ठंड का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक्टिव हो रहा है। जिसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव हो रहा है। मंगलवार शाम को बारिश की संभावना के बीच तापमान में और कमी आने का अंदेशा है।
हल्की बारिश के चलते रात ही नहीं दिन में भी ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है। बादलों की वजह से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। वहीं, ठंड का आलम यह है कि सोमवार को दिल्ली, शिमला से भी अधिक ठंडी रही। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि शिमला में यह 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
2 दिसम्बर के बाद शिमला में बर्फ नहीं पड़ी है, जबकि ठंड की वजह से पहाड़ों पर पानी जम चुका है और वहां से आ रही बर्फीली हवाएं दिल्ली में रात को सर्दी बढ़ा रही है। 21 जनवरी को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा जबकि शिमला का 7.6 डिग्री दर्ज हुआ। स्काइमेट के डॉ.महेश पलावत के अनुसार इस बार सर्दियों के दौरान वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की फ्रीक्वेंसी बढ़ी है।
इन डिस्टर्बेंस की वजह से शिमला में बादल छाए और हवा के पैटर्न में बदलाव हुए जबकि हिमालय रीजन से दिल्ली में लगातार बर्फीली हवाएं पहुंच रही हैं।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक कर


Download Android App
Download iOS App



