दिल्ली में कोरोना की ‘तीसरी लहर’, ICU बेड्स के लिए जाएंगे सुप्रीम कोर्ट : सत्येंद्र जैन

Summary :

सत्येंद्र जैन ने कहा, हम इसे कोरोना की दिल्ली में तीसरी लहर कह सकते हैं लेकिन हमारा फोकस बीते 15 दिनों में ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग का रहा है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज हो रहे हैं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने माना कि दिल्ली में क्रोमा महामारी की तीसरी लहार शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की ‘तीसरी लहर के अलावा आक्रामक कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग से भी आंकड़े बढ़ रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में इस वक्त 6800 बेड भरे हैं और 9000 उपलब्ध हैं। हम इसे कोरोना की दिल्ली में तीसरी लहर कह सकते हैं लेकिन हमारा फोकस बीते 15 दिनों में ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग का रहा है जिसे बढ़ते केसों का कारण माना जा सकता है। 

हवा की गति बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता में आंशिक सुधार

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार हाईकोर्ट के उस फैसले के विरोध में सुप्रीम कोर्ट जाएगी जिसमें निजी अस्पतालों के 80 प्रतिशत आईसीयू बेड को आरक्षित रखने की बात को नहीं माना गया था। उन्होंने कहा क्योंकि सबसे ज्यादा समस्या आईसीयू बेड्स को लेकर है।
गौरतलब है कि दिल्ली में मंगलवार को अब तक के सर्वाधिक रिकॉर्ड 6,725 नए मामले दर्ज किए गए जिससे संक्रमितों की संख्या चार लाख के पार (4.03 लाख) पहुंच गई। राजधानी में पिछले पांच दिनों तक रिकॉर्ड पांच हजार से अधिक मामले सामने आने के बाद सोमवार को नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या में इजाफा हुआ जिससे सक्रिय मामलों में भी गिरावट दर्ज की गयी। इससे पहले शुक्रवार को अब तक के सर्वाधिक 5,891 मामले दर्ज किए गए थे। 

Desk Team