छेड़खानी से तंग 12वीं की छात्रा ने किया सुसाईड , आखिरी बोल- दिल्ली के लड़कों ने की जिंदगी खराब

Summary :

NULL

राजधानी दिल्ली के अलीपुर इलाके से बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 16 साल की लड़की ने छेड़खानी से परेशान आकर सुसाइड कर लिया। नाबालिग लड़की के द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट से इस बात का खुलासा हुआ है।

छात्रा ने सुसाइड से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसमें उसने अपनी मौत का कारण बताया है, जिसे सुनकर आपका कानून व्यवस्था से भरोसा भी उठ सकता है। छात्रा ने अपनी मौत का कारण पड़ोस के लड़कों को बताया है।

जानकारी के अनुसार छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि चारों तरफ लड़के उसे जीने नहीं दे रहे थे, उसका पीछा कर रहे थे। इसी कारण छात्रा के परिवार ने सुसाइड नोट के आधार पर पास के एक लड़के पर छेड़खानी और तंग करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही परिजनों का ये भी कहना है कि लड़का उसके माता-पिता को जान से मारने की भी धमकी दे रहा था। अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।

Desk Team