श्योपुर : त्योहारों के चलते बाजार मे बढ़ती भीड-भाड़ और आए दिन होते जाम के हालात के बाद यातायात विभाग को बाजार में दुकानों के आगे लगे और यहां-वहां बेतरतीब खडे़ वाहनों को हटाने की याद आई, लेकिन विभाग की यह कार्यवाही आरोपों मे घिर गई, क्योंकि व्यापारियों ने यातायात विभाग पर बदसलूकी के आरोप लगाए। व्यापार महासंघ के सचिव दिनेश जैन ने तो पुलिस से यह तक कहा कि आप की एसी अभद्रता रही तो व्यापारी बाजार बंद करके इसका विरोध कर सकते हैं ।
उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष त्योहार से पूर्व यातायात विभाग ओर नपा संयुक्त कार्यवाही के तहत बाजार से अतिक्रमण हटाता रहा है ताकि बाजार में आवागमन में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न न हो हालाकि गुरुवार को यातायात विभाग द्वारा अचानक की गई कार्यवाही का किसी भी दुकानदार द्वारा खासा विरोध तो देखने को नहीं मिला, लेकिन यातायात विभाग के कुछ जवानों द्वारा व्यापारियों से अभद्रता के चलते की जा रही कार्यवाही के चलते कुछ देर के लिए बाजार में व्यापारियों का जमावड़ा हो गया।
व्यापारियों का कहना था कि यदि प्रशासन या यातायात विभाग को ऐसी कार्यवाही करना थी तो उसकी पूर्व सूचना या मुनादी कराकर चेतावनी दी जानी चाहिए थी। वर्तमान में त्योहार का सीजन है लोग दुकानदारी में व्यस्त थे, ऐसे में अचानक यातायात कर्मियों द्वारा बाजार में आकर ऐसी स्थिती निर्मित कर दी गई। जिसके चलते लगभग दो घंटे तक बाजार में अफरातफरी का माहौल बन गया। वहीं दुकानदारों ने यातायात कर्मियों पर अभद्रता के और बदसलूकी के आरोप भी लगाए जो अपने आप में गंभीर हैं। बारबार आचार संहिता का हवाला देकर यातायात कर्मी व्यापारियों को धमकाते नजर आ रहे थे कि आचार संहिता लगी है अभी कुछ नही होगा।
जिस पर कुछ व्यापारी भी धीमे स्वर में बोलते नजर आऐ कि आचार संहिता लगी है तो क्या पुलिस गुंडागर्दी करेगी। मामला बढ़ता देख व्यापारियों से बात करने आए महेन्द्र सिंह कुशवाह ने उनकी पूरी बात सुनी ओर कहा कि पुलिस को आप सबका सहयोग चाहिए अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है। जाम लगता है जिस पर भी दुकानदार कहते नजर साहब आप जैसा कहोगे हम तैयार है व्यापारी हमेशा से पुलिस का साथ देता रहा है लेकिन इस तरह अभद्रता नहीं की जाना चाहिए इस पर श्री कुशवाह ने कहा कि यदि किसी ने ऐसा किया है तो गलत है।
व्यापार महासंघ के सचिव दिनेश जैन ने कहा कि पुलिस की एसी अभद्रता रही तो व्यापारी बाजार बंद करके इसका विरोध कर सकते हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक श्योपुर का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में सभी को सहयोग करना चाहिए ओर यदि किसी ने व्यापारियों के साथ अभद्रता की है तो वह गलत है हम एसी कार्यवाही व्यापारियों के सहयोग से आगे भी जारी रखेंगे ओर उक्त अधिकारी को छोडकर किसी अन्य को बाजार मे भेजा जाऐगा। डॉ. शिवदयाल सिंह, पुलिस अधीक्षक, श्योपुर।
आचार संहिता है अब नेताओं की नहीं चलेगीः बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान जब व्यापारियों ने जनप्रतिनिधीयों को फोन लगाकर इसकी सूचना दी, एक जनप्रतिनिधी से बात करने के उपरांत नेतृत्व कर रहे सूबेदार अनिरुद्ध मीणा आमजनता के बीच यह तक कहते नजर आऐ कि आचार संहिता लगी हुई है अभी नेताओं की नही चलेगी आप नेताओं से बात करवा रहे है कुछ नही होगा।


Download Android App
Download iOS App



