ऑड-ईवन के लिए तैयारियों को अंतिम देने के तहत दिल्ली सरकार के पर्यावरण, राजस्व और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने रविवार को 5,000 सिविल डिफेंस वालंटियर्स के चल रहे ट्रेनिंग प्रोग्राम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वालंटियर्स को निर्देश भी दिये।
द्वारका सेक्टर-22 स्थित डीटीसी डिपो में आयोजित एक दिवसीय ट्रेनिंग सत्र में दक्षिण पश्चिम जिले के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कैलाश गहलोत ने कहा कि दिल्ली के सभी रेवेन्यू डिस्ट्रिक्ट में लगभग 5,000 वालंटियर्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है। इसमें सभी डीएम, एडीएम, एसडीएम और तहसीलदार के साथ वार्डन और प्रमुख वार्डन भी भाग ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन वालंटियर्स को सभी चौराहों और व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस की सहायता के लिए शिफ्ट में तैनात किया जाएगा ताकि ऑड-ईवन के दौरान लोगों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि इन वालंटियर्स को ऑड-ईवन के दौरान अपनी ड्यूटी निभाने के लिए ड्रेस प्ले कार्ड एवं अन्य आवश्यक सामना दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



