बैंक घोटाले से ध्यान हटाने की हो रही है कोशिश : शत्रुध्न

Summary :

NULL

 नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के असंतुष्ट नेता शत्रुध्न सिन्हा ने अपनी पार्टी पर एक बार फिर हमला बोलते हुए आज कहा कि पंजाब नेशनल बैंक घोटाले से लोगों का ध्यान हटाने के लिए दिल्ली के मुख्य सचिव पर कथित हमले के मामले को तूल दिया जा रहा है। श्री सिन्हा ने ट्वीट किया कि आम आदमी पार्टी के विधायकों द्वारा दिल्ली के मुख्य सचिव पर‘कथित हमले’को लेकर शोरशराबा किया जा रहा है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या यह पंजाब नेशनल बैंक घोटाले और नीरव मोदी के देश से भागने के मुद्दो से ध्यान हटाने का एक और प्रयास है। श्री सिन्हा ने कहा, ‘ एक बात मै अरविंद केजरीवाल के बारे में निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि वह भद, और विश्वसनीय व्यक्ति हैं।’ उल्लेखनीय है कि मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से आधी रात को बुलायी गयी एक बैठक में आप के विधायको ने उन पर हमला किया। इसके बाद भाजपा तथा कांग्रेस ने श्री केजरीवाल की कड़ आलोचना की है। दिल्ली सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी इस मामले में अपना कड़ विरोध दर्ज कराया है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team