भिवानी: किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में अखिल भारतीय किसान सभा, हरियाणा के बैनर तले प्रदेश के तमाम जिला मुख्यालयों पर किसानों ने आज प्रदर्शन किये और राजस्थान सरकार की वसुंधरा राजे सरकार का पुतला जलाया। भिवानी में लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन का नेतृत्व सभा के प्रदेशाध्यक्ष जोर सिंह ने किया।
उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने किसान नेता अमरा राम, हेतराम बैनीवाल, पेमाराम, बगन लाल, श्योपत मेघवाल व मंगज चौधरी आदि किसान नेताओं को दिल्ली जाने से रोकने के लिए गिरफ्तार कर किसान आंदोलन को कुचलने की असंवैधानिक कुचेष्टा की। किसान नेताओं ने राजस्थान सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर किसान नेताओं को शीघ्रातिशीघ, रिहा नहीं किया तो किसान बड़ आंदोलन का रास्ता अख्तियार कर लेंगे।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



