Tughlakabad Residential Building Fire: पार्किंग से 5वीं मंजिल तक धधकी आग, तुगलकाबाद के इमारत में 3 लोग जिंदा जले, 6 झुलसे

Summary :

Tughlakabad Residential Building Fire: दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दमलक विभाग के कर्मचारियों ने अब तक छह लोगों को बचाया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह आग ओखला फायर स्टेशन-1 (ओकेएच-1) के क्षेत्र में आने वाले नया तारा अपार्टमेंट के पास गली नंबर 1 में स्थित एक इमारत में लगी है। Delhi Tughlakabad Residential Building Fire: आग पर काबू पा लिया गया दमकल विभाग के अनुसार, सुबह 2:35 बजे से 2:37 बजे के बीच इमारत में भीषण…

Tughlakabad Residential Building Fire: दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में दमलक विभाग के कर्मचारियों ने अब तक छह लोगों को बचाया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह आग ओखला फायर स्टेशन-1 (ओकेएच-1) के क्षेत्र में आने वाले नया तारा अपार्टमेंट के पास गली नंबर 1 में स्थित एक इमारत में लगी है।

Delhi Tughlakabad Residential Building Fire: आग पर काबू पा लिया गया

Tughlakabad Residential Building Fire
Tughlakabad Residential Building Fire

दमकल विभाग के अनुसार, सुबह 2:35 बजे से 2:37 बजे के बीच इमारत में भीषण आग लग गई जिससे अंदर फंसे लोगों के बारे में कई आपातकालीन कॉल प्राप्त हुए। विभाग ने तीन पानी के टैंकर, दो पानी के टैंकर, एक श्वसन सहायता इकाई और एक तुरंत प्रतिक्रिया वाहन भेजा। कई आपातकालीन कॉल आने के बाद, एक अतिरिक्त पानी का टैंकर तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग झुलस गए है।

Delhi Building Fire: बेसमेंट में खड़ी गाड़ियों में लगी आग

बेसमेंट में खड़ी गाड़ियों में लगी आग
बेसमेंट में खड़ी गाड़ियों में लगी आग

दमकल विभाग से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग घर के अंदर बेसमेंट में खड़ी गाड़ियों में लगी थी। कई लोगों के इमारत के अंदर फंसे होने की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मियों ने बचाव अभियान शुरू किया। लगभग 2 घंटे में आग पर काबू पा लिया गया है और सुबह 3:45 बजे, एडीओ मीना ने सूचना दी कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग पर काबू पाने के बाद भी बचाव कार्य जारी रहा।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।