जिस तेल टेंकर पर अमेरिका ने किया था हमला, उसमें गवाई हिमाचल के बेटे आदित्य ने जान, 7 महीने पहले ज्वाइन की थी ड्यूटी

Summary :

Hamirpur Youth Aditya Sharma Dead : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के लिए एक बेहद दुखद खबर आई है। ओमान तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नजदीक एक तेल टैंकर जहाज पर हुए हमले में हमीरपुर के युवा नाविक आदित्य शर्मा की मौत हो गई है। आदित्य गलोड़ क्षेत्र के निवासी थे और पलाऊ के ध्वज वाले तेल टैंकर ‘एमटी सेटेबेलो’ पर डेक कैडेट के रूप में तैनात थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे इलाके में मातम पसर गया है। Himachal Pradesh victim : 7 महीने पहले ज्वाइन की ड्यूटी आदित्य हमीरपुर की हड़ेटा पंचायत के…

Hamirpur Youth Aditya Sharma Dead : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के लिए एक बेहद दुखद खबर आई है। ओमान तट के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के नजदीक एक तेल टैंकर जहाज पर हुए हमले में हमीरपुर के युवा नाविक आदित्य शर्मा की मौत हो गई है। आदित्य गलोड़ क्षेत्र के निवासी थे और पलाऊ के ध्वज वाले तेल टैंकर ‘एमटी सेटेबेलो’ पर डेक कैडेट के रूप में तैनात थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

Himachal Pradesh victim : 7 महीने पहले ज्वाइन की ड्यूटी

Hamirpur Youth Aditya Sharma Dead
SOURCE : SOCIAL MEDIA

आदित्य हमीरपुर की हड़ेटा पंचायत के भालू गांव के रहने वाले थे। वह पिछले साल नवंबर महीने में ही ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। उनके पिता राजेश कुमार जालंधर में एक निजी कंपनी में काम करते हैं और मां हाउसवाइफ हैं। आदित्य अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे, जिसके कारण इस हादसे ने हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है।

परिजनों के अनुसार, बुधवार रात करीब 9 बजे उन्हें शिपिंग कंपनी के अधिकारियों की तरफ से एक फोन आया। फोन पर बताया गया कि हमले के जहाज पर कुल 24 क्रू मेंबर्स (चालक दल के सदस्य) सवार थे। इनमें से 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि तीन की इस हादसे में जान चली गई, जिनमें आदित्य भी शामिल थे। इस दर्दनाक खबर के बाद गलोड़ के तहसीलदार केशव कुमार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाते हुए हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिया।

Indian Sailor Dead : सभी नाविक थे भारतीय

Hamirpur Youth Aditya Sharma Dead
SOURCE : SOCIAL MEDIA

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कमर्शियल जहाज पर सवार सभी 24 चालक दल के सदस्य भारतीय ही थे। हमले के तुरंत बाद चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में 21 भारतीयों को तो सकुशल निकाल लिया गया, लेकिन 3 नाविक लापता हो गए थे।

बाद में गहरे समुद्र में चले खोजी अभियान के दौरान तीनों लापता नाविकों के शव बरामद हुए और उनके मृत होने की आधिकारिक पुष्टि की गई। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ का यह होनहार युवक समुद्र में करियर बनाने के सपने के साथ तेल टैंकर पर डेक कैडेट के पद पर काम कर रहा था।

Hormuz Strait Attack : अमेरिकी सेना ने किया था हमला

यह पूरी घटना बुधवार, 10 जून को हुई। अमेरिकी सेना ने पलाऊ के झंडे वाले इस कमर्शियल तेल टैंकर ‘एम/टी सेटेबेलो’ के इंजन रूम को निशाना बनाकर से हमला किया था। अमेरिकी सेना ने इस सैन्य कार्रवाई को लेकर दावा किया है कि यह मालवाहक जहाज ईरानी तेल लेकर जा रहा था और उसने नौसैनिक नाकेबंदी को तोड़ने का प्रयास किया था।

इसी वजह से ईरान के पास के समुद्री इलाके में अमेरिकी ऑपरेशन के जरिए इस जहाज को निष्क्रिय (डिसेबल) किया गया, जिसने इस निर्दोष भारतीय युवक की जान ले ली।

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।