दिल्ली के हरि नगर से लूटपाट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Summary :

पुलिस ने बताया कि एसीपी ऑपरेशन उमाशंकर की देखदेख में ATS टीम का गठन हुआ। फ़िलहाल इस टीम को बदमाशों की जानकारी मिली।

देश की राजधानी दिल्ली में दिन-प्रति-दिन लूटपाट के मामले सामने आ रहे है. दिल्ली पुलिस ने हरी नगर से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों में गिरफ्तार किया है। डीसीपी वेस्ट मोनिका भारद्वाज ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान जितेंद्र कुमार और संजय के रूप में हुई हैं. पुलिस ने बताया कि एसीपी ऑपरेशन उमाशंकर की देखदेख में ATS टीम का गठन हुआ। फ़िलहाल इस टीम को बदमाशों की जानकारी मिली। 
ऐसे पकड़े गए दोनों आरोपी 

जानकारी की लिए बता दें कि जब दोनों बदमाश हरि नगर के झील वाला पार्क के पास स्कूटी से पहुंचे तभी पुलिस टीम ने ट्रैप लगाकर बदमाशों को पकड़ लिया। बदमाशों से पूछताछ में पता चला कि संजय तिलक नगर और जितेंद्र कुमार हरिनगर का रहने वाला है। यही नहीं जिस स्कूटी से दोनों बदमाश जा रहे थे, वह स्कूटी कीर्ति नगर से चुराई गई थी पुलिस को पूछताछ से पता चला कि संजय मर्डर के मामले में शामिल है. पुलिस इसकी जांच अभी कर रही है ।

चीन-भारत सीमा पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों द्वारा बरता जा रहा है संयम : राजनाथ

Desk Team