उन्नाव बलात्कार पीड़िता को दिल्ली के एम्स अस्पताल से बुधवार को छुट्टी दे दी गई, जहां वह सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद भर्ती थीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पीड़िता को 28 जुलाई को एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था और उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद पीड़िता के परिवार को सीआरपीएफ सुरक्षा मुहैया कराई गई है। वह दिल्ली में ही अपने परिवार के साथ रहेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि उन्हें अपने गृह राज्य में खतरे की आशंका है, इसलिए परिवार राष्ट्रीय राजधानी में ही रहेगा। महिला को कथित रूप से भाजपा के निलंबित नेता और विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने उन्नाव में 2017 में अगवा किया था । उस समय वह नाबालिग थी। इस मामले में सेंगर और सह-अभियुक्त शशि सिंह के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



