दिल्ली Uttam Nagar हत्याकांड में बड़ा Action, 3 महिलाएं गिरफ्तार, मुख्य आरोपी के घर चला बुलडोजर

Uttam Nagar Murder Case Update

Uttam Nagar Murder Case Update: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन हुई तरुण की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है। उत्तम नगर में हुई वारदात के बाद से तीनों महिलाएं दिल्ली के ख्याला इलाके में छुपी हुई थी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

तीन महिलाएं गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाओं में सायरा, शरीफ और सलमा शामिल हैं। तीनों को ख्याला इलाके से हिरासत में लिया गया है। फिलहाल, पुलिस तीनों महिलाओं से पूछताछ कर रही है। इस मामले में और भी लोगों के पकड़े जाने की संभावना है। दिल्ली पुलिस इस हत्याकांड में पहले ही एक नाबालिग समेत 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Tarun murder Uttam Nagar: होली पर एक छींटे से भड़का विवाद

यह घटना होली के दिन उत्तम नगर की जेजे कॉलोनी में हुई। पीड़ित पक्ष का दावा है कि 11 वर्षीय बच्ची अपनी छत से होली खेल रही थी। इसी दौरान उसकी ओर से फेंका गया एक गुब्बारा नीचे से गिर गया और वहां गुजर रही मुस्लिम समुदाय की एक महिला पर रंग के छींटे लग गए।

बच्ची के परिवार ने बताया कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय की महिला से तुरंत माफी मांग ली थी। इसके बावजूद, महिला ने हंगामा खड़ा कर दिया और उसके परिजन और रिश्तेदार भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि उन लोगों ने 26 वर्षीय तरुण कुमार को घेर लिया और क्रिकेट बैट, लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तरुण कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई।

लोहे की रॉड और डंडों से पीटकर तरुण की हत्या

Uttam Nagar Murder Case Update
Uttam Nagar Murder Case Update (Image- Social Media)

एजेंसी के अनुसार, तरुण के पिता मेमराज ने बताया कि माफ़ी मांगने के बावजूद महिला ने अपने समुदाय के कुछ लोगों को इकट्ठा किया। उन्होंने बताया, “जल्द ही, 15-20 लोग लाठी-डंडों के साथ आए और हम पर हमला करने लगे। हम घर के अंदर भागे, लेकिन उन्होंने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इस हमले में परिवार के कई लोग घायल हो गए।”

तरुण को इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वह होली खेलकर घर लौट रहा था, तभी एक ग्रुप ने उस पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। इससे उसके सिर पर कई बार चोट लगी और उसकी मौत हो गई।

Delhi News: मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

Uttam Nagar Murder Case Update
Delhi News (Image- Social Media)

तरुण की मौत के बाद शुक्रवार को इलाके में तनाव काफी बढ़ गया। हिंदू संगठनों ने घटना का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य सड़कों को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। तनाव को देखते हुए इलाके की कई दुकानों को एहतियातन बंद रखा गया।

दिल्ली प्रशासन की ओर से मामले में कड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्य आरोपी के घर को रविवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इसके अलावा, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस उनकी धरपकड़ में लगी है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के Seemapuri में चापड़ से ताबड़तोड़ हमला, युवक की दर्दनाक हत्या, साथी गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।