उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम घर के बाहर खेल रही पांच साल की बच्ची को बारह साल का लड़का बहला-फुसला कर अपने घर ले गया और कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। कलान के थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार को कहा कि बुधवार की शाम एक पांच साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी।
उसका पड़ोस का बारह साल का लड़का उसे फुसला कर अपने घर ले गया और कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़के से छूटने के बाद बच्ची अपने घर गई और परिजनों को घटना बताई। परिजन की तहरीर पर गुरुवार को किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। फरार किशोर की तलाश में छापेमारी की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App




