नाबालिग लड़कियों और महिलाओं का पीछा कर बनाता था वीडियो, सोशल मीडिया स्टार बनने की चाह ने पहुंचाया हवालात

Summary :

Video For Social Media : सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और कमाई करने के लिए महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को सड़क पर परेशान करने वाले एक युवक को वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले महिलाओं और लड़कियों की स्कूटी में पीछे से जानबूझकर टक्कर मारता था, फिर “सॉरी दीदी” कहकर उनसे बात करता और पूरी घटना का वीडियो बनाकर बिना अनुमति फेसबुक और यूट्यूब पर अपलोड कर देता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 वर्षीय गुरमन सिंह उर्फ ‘रोड सेफ्टी वाला’ के रूप में हुई है। वह सुभाष नगर का रहने वाला है। पुलिस…

Video For Social Media : सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और कमाई करने के लिए महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को सड़क पर परेशान करने वाले एक युवक को वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले महिलाओं और लड़कियों की स्कूटी में पीछे से जानबूझकर टक्कर मारता था, फिर “सॉरी दीदी” कहकर उनसे बात करता और पूरी घटना का वीडियो बनाकर बिना अनुमति फेसबुक और यूट्यूब पर अपलोड कर देता था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 32 वर्षीय गुरमन सिंह उर्फ ‘रोड सेफ्टी वाला’ के रूप में हुई है। वह सुभाष नगर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसमें सोशल मीडिया अकाउंट, वीडियो और अन्य डिजिटल सबूत मिले हैं। डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि 2 जून को राजा गार्डन निवासी सनी अरोड़ा ने शिकायत दी थी कि उनकी दो नाबालिग बेटियों की स्कूटी को दो बाइक सवार युवकों ने पीछे से टक्कर मारी।

इसके बाद उनका पीछा किया, अभद्र टिप्पणियां कीं और गाली-गलौज की। कुछ दिन बाद उन्हें पता चला कि उनकी बेटियों के वीडियो यूट्यूब और फेसबुक पर ‘Road Safety Wala’ नाम से अपलोड किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में एसआई निधि शर्मा, हेड कांस्टेबल सुनील और कांस्टेबल संदीप की टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और डिजिटल फोरेंसिक की मदद से आरोपी गुरमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

लड़कियों की गाड़ी को जानबूझकर मारता था टक्कर

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वायरल वीडियो बनाने, सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और फेसबुक व यूट्यूब से कमाई करने के लिए महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को ही निशाना बनाता था। वह जानबूझकर उनकी गाड़ी में हल्की टक्कर मारता, फिर “सॉरी दीदी” कहकर शक दूर करता और पूरी घटना रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल देता था। पुलिस आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट हटाने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। मामले में आगे की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने अब तक कितने लोगों को इस तरह निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपियों को पुलिस ने अदालत में किया पेश, करीब 80 लाख रुपए बरामद

Avinay