नई दिल्ली : अपने 32वें जन्मदिन की खुशी फायरिंग करते हुए वीडियो बनाकर उसे टिक-टॉक पर डालना युवक को भारी पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। घटना चांदनी महल इलाके की थी। पुलिस को जैसे ही इस बात की भनक लगी तो उन्होंने कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से तमंचे और वीडियो तैयार करने में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान फैजान (32) के तौर पर हुई है। पूछताछ में आरोपी ने जन्मदिन की खुशी में फायरिंग करने की बात बताई है।पुलिस के मुताबिक, फैजान परिवार सहित सुई बालान, चांदनी महल में रहता है। वह पिता के साथ कैटरिंग का कारोबार करता है। 10 अगस्त की रात सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया। इस वीडियो में एक युवक बीच चौराहे पर गोली चलाते हुए दिख रहा था। जांच में पता चला कि इस वीडियो को टिक टॉक एप पर अपलोड किया गया है।
बाद में वीडियो सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल हो गया। जांच में पुलिस को पता चला कि युवक चांदनी महल के सुई बालान में गोली चला रहा है। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी की पहचान करने में जुट गई। जांच में पता चला कि गोली चलाने वाला युवक का नाम फैजान है और वह सुई बालान में रहता है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह अपने घर से फरार हो चुका था। पुलिस अपने मुखबिरों को सक्रिय किया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि फैजान अखाड़ा वाली गली में स्थित एक मकान में छिपा हुआ है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।


Download Android App
Download iOS App



