दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक राम सिंह तथा तीन अन्य लोग सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय कुमार मिश्रा भी आप में शामिल हो गए। वह पालम विधानसभा सीट से चुनाव हार गए थे।
बवाना विधानसभा के रोहिणी वार्ड से पार्षद तथा सामाजिक कार्यकर्ता जय भगवान उपकारजी तथा गांधीनगर क्षेत्र से सामाजिक कार्यकर्ता नवीन दीपू चौधरी भी आप में शामिल हो गए जो कांग्रेस में थे। नेताजी ने कहा कि वह आप सरकार के कामकाज से प्रभावित हुए है और इस वजह से कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया।

वह दो बार बदरपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। वह एक बार बसपा के टिकट पर और दूसरी बार निर्दलीय चुनाव जीते हैं। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी की नीतियों और दिल्ली सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर लोग हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी में उनका गर्मजोशी से स्वागत है।’’ दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान आठ फरवरी को होगा।


Download Android App
Download iOS App



