पहाड़ों पर हो रही जबरदस्त बर्फबारी ने अब मानों ऐसा लग रहा है कि लोगों की जिंदगी की रफ्तार रोक दी है। क्योंकि सड़कों पर बर्फ जम जाने से आने-जाने का रास्ता सब कुछ बंद हो गया है। अब ऐसे में हो रही इस भीषण बर्फबारी के चलते एक गर्भवती महिला को मुसीबतों का सामना करना पड़ा है। दरअसल एक प्रेग्नेंट महिला जिसे तरकरीबन चार किलोमीटर तक पैदल चलकर अस्पताल जाना पड़ा। जबकि इससे मां और होने वाले बच्चे दोनों की जान आफत में पड़ सकती थी।

ये घटना तीर्थ घार्टी की नोहांडा पंचायत के झलेरी गांव की है। जहां पर संजू नाम की एक महिला को अचानक बहुत तेज दर्द हुआ। अब ज्यादा बर्फ होने की वजह से सारे रास्ते तकरीबन जाम हुए पड़े हैं ऐसे में महिला के पित रोशन लाल ने अपनी मां के साथ अपनी पत्नी को अस्पताल ले जाने को कहा। पहले वो महिला को रोपा लेकर गए। इसके बाद वो वहां से उसे सेगुशैणी पीएचसी ले गए। क्योंकि उस दिन रविवार था और अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे।

संजू के पति ने बताया कि उनकी पत्नी की हालत काफी ज्यादा बिगड़ रही थी,इस बीच मूलभूत सुविधाएं न होने की वजह से मां और बच्चे दोनों की जान को खतरा हो गया। कोई भी विकल्प न होने की वजह से उन्हें अपनी पत्नी को पैदल ही ले जाना पड़ गया। बर्फ की चादर से ढकी सड़कों पर बहुत फिसलन हो रखी थी ऐसे में महिला को दोनों हाथों से पकड़कर करीब चार किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचाया गया। इस तरह की घटना से परिवार वालों में काफी ज्यादा गुस्सा है। अब उन्होंने ऐसी घटना हो जाने के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करी है।


Download Android App
Download iOS App



