राजधानी दिल्ली में मौसम अपना कहर बरपा रही है, जहां पूरी राजधानी का हाल पूरी तरह से बेहाल हो गया है। राजधानी दिल्ली के ITO से लेकर लाल किले तक पानी घुटने तक आ गया है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली के कई मेट्रों स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।
यमुना नदी अब लोगों के घरों तक दस्तक दे रही
बता दें कि राजधानी दिल्ली में यमुना नदी अब लोगों के घरों तक दस्तक देने लगी है। यमुना बाजार और खादर के निचले इलाकों के बाद अब वजीराबाद और सिविल लाइन में भी लोगों के घरों में पानी घुसने लगा है। यमुना नदी का पानी लाल किले की दीवार तक पहुंच गया है। दिल्ली मेट्रो ने सूचना दी है कि यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद कर दी गई है. हालांकि, यहां पर ट्रेन बदलने की सुविधा जारी रहेगी. यमुना नदी के ऊपर मेट्रो की स्पीड भी अधिकतम 30 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है।
जलभराव की वजह से जाम
दूसरी तरफ, विकास मार्ग, रिंग रोड, NH 24 और शास्त्री पार्क इलाकों में सड़कों पर जलभराव की वजह से जाम लग गया है। एक राहत की खबर है कि प्रगति मैदान टनल से पानी निकाल लिया गया है और इसे फिर से ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है. रिंग रोड के कई हिस्सों को अब पूरी तरह से बंद कर दिया है. निगम बोध घाट के श्मशान पर पूरी तरह से पानी भर गया है और यह पानी अब अब श्मशान को पार करके सड़क तक आ गया है।
जलभराव के चलते कई बस और ट्रक फंस गए
इसके अलावा गीता कॉलोनी से लाल किला के पीछे आने वाले फ्लाइओवर के नीचे जलभराव के चलते कई बस और ट्रक फंस गए हैं. इस पूरे मामले पर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा, ‘जब जलस्तर इतना ऊंचा हो जाएगा तो यमुना अपने बैंक से बाहर निकलेगी। इसके चलते कई नालों में पानी भर गया है और कश्मीरी गेट के आसपास के इलाकों में सड़कों पर पानी आ गया है। अभी हमारी प्राथमिकता लोगों को निकालने की है. सीएम अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर हम लोगों को निचले इलाकों से निकालकर राहत कैंप में ले जा रहे हैं. हम लगातार हरियाणा के संपर्क में हैं कि वह कम से कम पानी छोड़े।


Download Android App
Download iOS App



