झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार यहां भारत का सबसे बड़ा युद्ध स्मारक बनवा रही है। उन्होंने यहां पराक्रम दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के दौरान कहा, ‘हमें अपने मतभेद भूला देने चाहिए और जब देश पर किसी भी तरह की समस्या आए तो एकसाथ खड़ा होना चाहिए।
हमें हमारे जवानों के हौसले को बढ़ाना चाहिए।’ दास ने कहा, ‘शहीद जवान की बहादुरी के किस्से को युद्ध स्मारक में लिखा जाएगा, जोकि कारगिल युद्ध का प्रतिचित्र होगा, ताकि नौजवान देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझ सकें।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार ने देश की सेवा के दौरान शहीद हुए जवानों के परिजनों को दी जानी वाली सहायता राशि को दो लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये तक कर दिया है। हम शहीद जवानों के परिजनों को नौकरी दे रहे हैं और भूमि मुहैया करा रहे हैं।’


Download Android App
Download iOS App



