यमुना को इतना साफ कर देंगे कि लोग नदी में डुबकी लगा सकेंगे : केजरीवाल

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को फिर से जीत मिलती है तो उनकी सरकार यमुना को इतना साफ बना देगी कि शहर के लोग नदी में डुबकी लगा सकेंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि अगर विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को फिर से जीत मिलती है तो उनकी सरकार यमुना को इतना साफ बना देगी कि शहर के लोग नदी में डुबकी लगा सकेंगे। 
ग्रेटर कैलाश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह अगले चुनाव से पहले दिल्लीवासियों के साथ यमुना में डुबकी लगाएंगे। 
उन्होंने कहा,“ आप यमुना में डुबकी लगा सकेंगे। आज से पांच साल, अगले चुनाव से पहले, मैं भी आप के साथ शामिल होऊंगा और हम यमुना में डुबकी लगाने के लिए जाएंगे।” 
यमुना की सफाई केजरीवाल की ओर से जारी “गारंटी कार्ड” में भी शामिल है।

Shera Rajput