बीते कुछ दिनों से बारिश रुकते के साथ ही उमस और तापमान में फिर से वृद्धि होने लगी है। वहीं दिल्ली में अगले एक-दो दिन और ऐसा ही मौसम बना रहे सकता है। साथ ही आज यानी बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। वहीं आपको बताए तापमान 38 और 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं अनुमान ये भी है की गुरूवार, शुक्रवार के अलावा शनिवार और रविवार को भी हल्की वर्षा का अनुमान सच हो सकता है।
वहीं दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में वायु प्रदूषण को काबू में करने के लिए जीआरएपी सामान्य तिथि से 15 दिन पहले यानी एक अक्टूबर से लागू होगी। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने यह जानकारी दी। आयोग ने स्थिति की गंभीरता के अनुरूप प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लागू जीआरएपी में विस्तृत रूप से संशोधन किया है।


Download Android App
Download iOS App



