दिल्ली में हल्के-फुल्के बादल छाये रहे जिससे मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला और मौसम सुहाना रहा। आज हल्की बारिश होने के आसार हैं। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यहां कल न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आज यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम अधिकारियों के अनुसार राजधानी में कल भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। राजधानी में कल अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस कम था।


Download Android App
Download iOS App




