लंदन : पहले दो मैचों से बाहर रहने के बाद भारत के शीर्ष आफ स्पिनर आर अश्विन अंतिम एकादश में जगह पा सकते हैं और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच नील मैकेंजी का मानना है कि उनकी टीम के खिलाफ वह बेहतर विकल्प होंगे । दक्षिण अफ्रीकी टीम में डिकाक, जेपी डुमिनी और डेविड मिलर जैसे खब्बू बल्लेबाज हैं जिनके लिये अश्विन परेशानी का सबब हो सकते हैं । मैकेंजी ने टीम के वैकल्पिक अभ्यास सत्र के बाद कहा,’जहां तक रणनीति की बात है तो खब्बू बल्लेबाजों के खिलाफ अश्विन पहली पसंद होंगे क्योंकि दोनों टीमें बहुत अच्छी है और बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका ने 2015 की वनडे श्रृंखला में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन किया था । उन्होंने कहा,”टेस्ट मैचों में उनका हमारे खिलाफ अच्छा रिकार्ड है लेकिन 2015 में वनडे श्रृंखला हमने जीती थी। यह पूछने पर कि अब क्वार्टर फाइनल की तरह हो चुका यह मैच कितने मायने रखता है, उन्होंने कहा,” यदि भारत हारा तो गत चैम्पियन टूर्नामेंट से बाहर हो जायेगा और अगर दक्षिण अफ्रीका हार गई तो दुनिया की नंबर एक टीम बाहर होगी। हमने लगातार अच्छा खेला है और क्वार्टर फाइनल रोमांचक होगा।
भारत के लिए अश्विन बेहतर विकल्प : मैकेंजी
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



