Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सुहाना मौसम, आंधी-तूफान के साथ कई हिस्सों में झमाझम बारिश, ‘रेड अलर्ट’ जारी

Summary :

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार रात तेज हवाओं और बारिश के बाद दिन भर रही भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। शहर के कई इलाकों में मौसम तेजी से बदला और आसमान में काले बादल छा गये। दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं, आसमान में बिजली चमकी और कई जगहों पर बारिश हुई। आंधी-तूफान की गतिविधियों के बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए अगले कुछ घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। #WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय…

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार रात तेज हवाओं और बारिश के बाद दिन भर रही भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। शहर के कई इलाकों में मौसम तेजी से बदला और आसमान में काले बादल छा गये। दिल्ली के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं, आसमान में बिजली चमकी और कई जगहों पर बारिश हुई। आंधी-तूफान की गतिविधियों के बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए अगले कुछ घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम कार्यालय ने तूफान, आकाशीय बिजली गिरने और 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है, जो 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं। शहर में अधिकतर स्थानों पर बारिश और अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है। आईएमडी ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान वे सुरक्षित इमारतों में रहें, कमज़ोर ढांचों से बचें, खिड़कियों से दूर रहें, पेड़ों के नीचे शरण न लें और जलाशयों के पास जाने से बचें।

Weather Update
Weather Update

Weather Update: कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में इसके महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश के अन्य इलाकों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली गिरने से 23 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और उसका पति घायल हो गया।

Weather Update
Weather Update

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना हेंसेलबिल गांव में दोपहर में उस समय हुई जब दंपति अपने घर के पास कपड़े सुखाने निकले थे और उन पर आकाशीय बिजली बिजली गिर गई। पोटका थाना प्रभारी सनी टोपो ने बताया, ”मुस्कान पान (23) की मौत हो गई और उनके पति संजय हांसदा घायल हो गए।

ALSO READ: POK protest Crisis : आटे-बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे 70 हजार लोगों पर पाकिस्तानी रेंजर्स का कहर, अंधाधुंध फायरिंग, 16 की मौत

Rahul Kumar Rawat