कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रति लीटर एक रूपए की कटौती करेगी। उन्होंने केंद्र से कहा कि ईंधन की कीमतों पर वह सेस कम करे।
ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा, ”फिलहाल हमने पेट्रोल और डीजल पर प्रति लीटर एक-एक रूपए कम करने का फैसला किया है। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वह डीजल और पेट्रोल पर सेस कम करने के बारे में विचार करे।”
पश्चिम बंगाल : TMC कार्यालय में विस्फोट, एक कार्यकर्ता की मौत, 5 घायल
तृणमूल सुप्रीमो ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में नौ गुना वृद्धि कर दी जबकि वैश्चिक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें घट रही हैं। उन्होंने कहा, ”हमारी सरकार ने इन वर्षों में कभी भी बिक्री कर या सेस नहीं बढ़ाया।”
बता दें कि सोमवार को आंध्र प्रदेश ने पेट्रोल-डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) दो रुपये घटाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने राज्य विधानसभा में वैट कटौती की घोषणा की। वही, उससे पहले राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर वैट को 4 प्रतिशत कम करने की घोषणा की।


Download Android App
Download iOS App



