केशव से लागी लगन तो गया जीवन बदल

Summary :

Delhi News/सतेन्द्र त्रिपाठी : त्रिनगर में रहने वाली युवती सान्या की जबसे केशव से लगन लगी है, तब से उनका जीवन बदल गया है। वह वृंदावन से भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की सिलिकॉन की मूर्ति लेकर आई है। इस मूर्ति का नाम केशव रखकर वह हर दिन बच्चे की तरह उनका लालन-पालन करती है। जन्माष्टमी पर जब बहुत से माताएं फोटो स्टूडियों में अपने बच्चों को राधा-कृष्णा बनाकर शूट करा रहे थे तो भला सान्या कहां पीछे रहती। उसका यह शूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सान्य आनंद के पिता कीर्ति नगर में फर्नीचर का शोरूम चलाते…

Delhi News/सतेन्द्र त्रिपाठी : त्रिनगर में रहने वाली युवती सान्या की जबसे केशव से लगन लगी है, तब से उनका जीवन बदल गया है। वह वृंदावन से भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की सिलिकॉन की मूर्ति लेकर आई है। इस मूर्ति का नाम केशव रखकर वह हर दिन बच्चे की तरह उनका लालन-पालन करती है। जन्माष्टमी पर जब बहुत से माताएं फोटो स्टूडियों में अपने बच्चों को राधा-कृष्णा बनाकर शूट करा रहे थे तो भला सान्या कहां पीछे रहती। उसका यह शूट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सान्य आनंद के पिता कीर्ति नगर में फर्नीचर का शोरूम चलाते हैं। मां हाउस वाइफ है। वह बताती हैं कि जब 11 साल की उम्र में एक बार बीमार हुई तो तभी उसकी कान्हा में रुचि पैदा हो गई। उनकी सेवा करके वह एकदम स्वस्थ हो गई। इसके बाद कुछ साल पहले वह पिता के साथ वृंदावन गई तो वहां से कान्हा की सिलिकॉन की बड़ी सी मूर्ति ले आई। बस अब सुबह से लेकर रात तक वह उनकी सेवा में रहती है। बहुत से लोग तो छोटे से लड्डू गोपाल को लेकर घूमते हंै, लेकिन वह अपने बड़े से केशव को ही साथ लेकर चलती है।

भगवान श्रीकृष्ण की छठी के दिन मॉडल टाउन के फोटो स्टूडियो में जब वह अपने केशव को लेकर पहुंची तो सबको लगा कि वह किसी बच्चे को लेकर आई है। जब मूर्ति देखी तो सब हैरान रह गए। फोटोग्राफर सृ​ष्टि मनचंदा ने बताया कि जब उन्हें सान्या ने बताया कि उन्हें अपने केशव की मूर्ति के साथ फोटो शूट करनी है तो लगा की शायद मजाक कर रही है। लेकिन जब वह गंभीरता से बोली तो उन्होंने फोटो शूट किया और रील भी बनाई। सान्या की केशव के प्रति भक्ति देखते ही बनती थी।

Sumant Chaudhary