नई दिल्ली : नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्र के लिए विजन का निचोड़ है। निश्चित रूप से यह बजट देश को उस दिशा में लेकर जाएगा जिसकी परिकल्पना प्रधानमंत्री ने अपने दूसरे कार्यकाल के लिए रची है। बजट में आने वाले वर्षों के लिये लक्षित सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन की नींव रखी गई है।
इसमें सभी वर्गों और विशेषकर कमजोर और वंचित वर्गों तथा मध्यम श्रेणी के नागरिकों का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि बजट में मेट्रो के विस्तार और दिल्ली-मेरठ रेपिड रीजनल ट्रांसपोर्ट सिस्टम को गति प्रदान करने के लिए पीपीपी को प्रोत्साहित करने की योजना पर काम करने के लिये दिशा निर्धारित की गई है।


Download Android App
Download iOS App



