एक महिला ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति भवन के स्टॉफ क्वोर्टर के एक व्यक्ति ने उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस का कहना है कि राष्ट्रपति भवन में इस अपराध के होने का कोई सबूत नहीं है। महिला ने बुधवार को नार्थ एवेन्यू पुलिस थाने में यह आरोप लगाते हुए एक शिकायत दर्ज कराई कि उस व्यक्ति ने शादी का वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने कहा, ‘हम आरोपों का सत्यापन कर रहे हैं, क्योंकि हमें इस बात का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है कि यह अपराध राष्ट्रपति भवन के अंदर हुआ है।’वर्मा ने कहा, ‘आरोपी काली बाड़ी इलाके में रहता है..कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।’


Download Android App
Download iOS App



