यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह एक तेज गति कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। यह जानकारी पुलिस ने दी।
घायल का उपचार जारी
पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि आज सुबह हरियाणा के बहादुरगढ़ जनपद के रहने वाले भरत व गौरव एक कार में सवार होकर यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते जा रहे थे। उन्होंने बताया कि गलगोटिया विश्वविद्यालय के सामने उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई।उन्होंने बताया कि इस घटना में भरत (21 वर्ष) की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि गौरव को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक व घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।


Download Android App
Download iOS App



