नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में कालकाजी और महरौली विधानसभा में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी एवं वालंटियर भी मौजूद रहे।
अरविंद केजरीवाल ने लोगों को पार्टी के शुरुआती संघर्ष की जानकारी देते हुए बताया कि चार साल पहले आप लोगों ने मेरे जैसे एक छोटे से आदमी को इतनी बड़ी कुर्सी पे बिठा दिया, आपने हम जैसे मामूली लोगों को दिल्ली की इतनी बड़ी जिम्मेदारी देदी। हम आपका एहसान कभी नहीं भूल सकते।
हमारी जान भी चली जाए तो भी कम है दिल्ली वालों के लिए। चार साल में आपकी सरकार ने इतने काम किए हैं जितने भारत के 70 साल के इतिहास में किसी भी पार्टी और किसी सरकार ने काम नहीं किए। सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में दो प्रकार के अस्पताल हैं एक मोदी जी के और दूसरे आम आदमी पार्टी की सरकार के।


Download Android App
Download iOS App



