दिल्ली में पथराव और गोलीबारी के बीच 2 लोगों की मौत, तीसरा जख्मी, जानिए पूरा मामला? - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

दिल्ली में पथराव और गोलीबारी के बीच 2 लोगों की मौत, तीसरा जख्मी, जानिए पूरा मामला?

राजधानी दिल्ली में एक बार पथराव और गोलीबारी कोई घटना हुई है। जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बता दें नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में सोमवार को पथराव से गोलीबारी तक हो गई, जिसमें एक समूह के दो लोग मारे गए जबकि दूसरे गुट से एक व्यक्ति जख्मी हुआ है।सूत्रों के मुताबिक, गैंगवार में यह घटना हुई है।
पुरानी दुश्मनी को लेकर यह घटना हुई
दरअसल, दो गुटों के बीच पुरानी दुश्मनी को लेकर यह घटना हुई है।दोनों पक्ष की अगुआई करने वाले लोग आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं।अवैध सट्टेबाजी कारोबार पर नियंत्रण को लेकर यह हिंसा भड़की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
दिल्ली के डीसीपी जितेंद्र कुमार मीणा ने कहा….
आपको बता दें नॉर्थवेस्ट दिल्ली के डीसीपी जितेंद्र कुमार मीणा ने कहा, ‘संघर्ष में दो शख्स की मौत हो गई है, जिनकी पहचान साहिल उर्फ रघु (24) और अजय भूरा (25) के रूप मरें हुई है। एक अन्य शख्स रवि कांत उर्फ डबलू (30) जख्मी हुआ है। डबलू का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।’ अशोक विहार पुलिस थाने में दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कराया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दो इंस्पेक्टर की अगुआई में दोनों केसों की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों गुटों के बीच पिछले कुछ सालों से दुश्मनी चल रही थी। दोनों के बीच कई बार झड़प हो चुकी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अशोक विहार और आसपास के इलाकों में अवैध सट्टेबाजी पर नियंत्रण को लेकर उनके बीच रंजिश चल रही थी। उन्होंने कहा, ‘पता चला है कि कुछ दिन पहले रघु और भूरा डबलू के इलाके में आए थे और उसे जान से मारने की धमकी दी थी।’ पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।