पटना : पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. शकील अहमद ने कहा कि केन्द्र की एनडीए सरकार अन्य देशों को सस्ते दामों पर डीजल- पेट्रोल देकर अपने ही देश में इसकी कीमत बढ़ा रही है। कांग्रेस हमेशा देश की ज्वलंत मुद्दा उठाने का काम किया है। सदाकत आश्रम में पत्रकारों से वार्तालाप कर उन्होंने कहा कि यूपीए शासन में पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि पर भाजपा के लोग हाय-तौबा मचाया करते थे और जब केन्द्र में उनकी सरकार बनी तो मूल्यवृद्धि पर रविशंकर प्रसाद गलत बयानबाजी कर बढ़ते दामों से पल्ला झाडऩे का काम किये।
यूपीए शासन के दौरान वर्ष 2014 में अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 107 डालर था और देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत 71 रुपये थी अभी कच्चा तेल प्रति बैरल मात्र 71 डालर है और देश में डीजल-पेट्रोल की की मत 80-90 रुपया है। यह सरकार देश की जनता से तीन गुणा टैक्स ले रही है पूर्व में तेल के दामों में वृद्धि पर हाय-तौबा मचाने वाले भाजपा नेताओं को अब देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
केन्द्र सरकार 42 देशों को सस्ते दामों पर डीजल-पेट्रोल उपलब्ध कराकर खुद अपने ही देश में दाम बढ़ा रही है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी, पूर्व मंत्री मदन मोहन झा, विधान पार्षद प्रेमचन्द मिश्रा, विधायक अमिता भूषण, भावना झा समेत अन्य उपस्थित थे।