Delhi: पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस से लोकसभा का प्रत्याशी बनाए जाने के बाद कन्हैया कुमार का आज पहला चुनावी कार्यक्रम होना है। इससे पहल ही कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी के खिलाफ पार्टी के अंदर असंतोष का भाव दिख रहा है। साथ ही आज दिल्ली में कन्हैया कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया।
Highlights
कन्हैया के नॉमिनेशन में पार्टी का प्रदर्शन
अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा
इस्तीफे के पीछे आया कन्हैया का नाम
बता दें कि इस लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी में कुछ भी सही से नहीं चल रहा है। खबर ये है कि हल ही में अरविंदर सिंह लवली ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता कन्हैया कुमार के खिलाप दिख रहे है। इसके साथ ही जानकारी सामने आई है कि दिल्ली के मौजपुर मेट्रो स्टेशन के पास कन्हैया कुमार के नॉमिनेशन के खिलाफ लोकल कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। बता दें कि कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकल नेता को उम्मीदवार बनाने की जरूरत है।
बाहरी बनाम लोकल की लड़ाई
खबर के मुताबिक कांग्रेस इस बार आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव लड़ रही है। वही दिल्ली में उसे तीन सीट मिली हैं। जहां से एक सीट उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार को टिकट मिला है।इसी सीट को लेकर कन्हैया की उम्मीदवारी के खिलाफ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौजपुर मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि हमें बाहरी नेता नहीं चाहिए। इस सीट से कोई लोकल कैंडिडेट होना चाहिए। इसी बात को लेकर आज मौजपुर मेटो स्टेशन के पास कन्हैया कुमार का एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान उन्हीं के पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस दफ्तर पहुंच गए और खूब नारेबाजी की।
इस्तीफे के पीछे कन्हैया भी तो नहीं
मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि अरविंदर सिंह लवली पर कई सारे नेताओं को अनुशासनात्मक कार्रवाई कर हटाने का पहले से दबाव था।इस्तीफे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखी चिट्ठी में उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ किये गठबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही दूसरी तरफ आखिरी वजह बना कन्हैया कुमार के कार्यालय उद्घाटन का पोस्टर। कन्हैया कुमार नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं और रविवार को उनके कार्यालय का उद्घाटन होना तय था जिसको लेकर पार्टी के अंदर काफी गुस्सा है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।