दीपावली का त्योहार मिट्टी के दीपक के बिना अधूरा है
ऐसे में कुछ उपाय हैं जिसे आजमा कर आप मिट्टी के दीये देर तक जलाए रख सकते हैं
कच्ची मिट्टी और पक्की मिट्टी के दीये आते हैं. ऐसे में आप अच्छी तरह से पके हुए दीये ही खरीदें
इसके साथ ही कोशिश करें कि आप गहरे दीये खरीदें ताकि दूसरे दीयों के मुकाबले ये ज्यादा देर तक जलते रहें
दीयों को जलाने से पहले पानी में भिगो कर जरुर रखें. पानी से पूरी तरह तर जाएं तो उन्हें सूखने के लिए रख दें
जब तक दीये अच्छी तरह से तर नहीं होंगे तो वह तेल जल्दी सोख लेंगे और जल्दी ही बुझ जाएंगे
इन दीयों को ज्यादा देर तक जलते रहने के लिए घी, तिल के तेल या अलसी के तेल से ही जलाएं
यदि दीपक में दो बत्तियां डालते हैं तब भी दीयों को एक बत्ती के मुकाबले देर तक जला सकते हैं


Download Android App
Download iOS App











