‘सबके मना करने पर स्वीकारा चैलेंज’

Summary :

पंजाब केसरी की निदेशक और वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन किरण चोपड़ा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आपका कार्यक्रम देखकर काफी अच्छा लगा। इससे मैं दिल से जुड़ी हूं।

पंजाब केसरी की निदेशक और वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन किरण चोपड़ा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि आपका कार्यक्रम देखकर काफी अच्छा लगा। इससे मैं दिल से जुड़ी हूं। 17 वर्षों से मैं सीनियर सिटीजन्स के लिए काम कर रही हूं। जब मैंने सोचा था कि सीनियर सिटीजन्स के लिए काम करना है तो सबने मना किया लेकिन मैंने इसे चैलेंज के रूप में स्वीकारा। जितना लोग मना करते गए, मैं इस विषय पर आगे बढ़ती गई। मुझे सीनियर सिटीजन्स को बुजुर्ग कहन पसंद नहीं है। ये अनुभवी लोग हैं और जिंदगी में इन्होंने समाज और परिवार के लिए काम किया है। अब इनका समय रिलेक्स करने का है।
 आने वाली पीढ़ियों को अपने अनुभवों को बताने का है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इनके लिए दो काम किए हैं। एक तो जरूरतमंदों के लिए हेल्थ केयर कैंप लगाए। दूसरा काम अडॉप्शन ऑफ सीनियर सिटीजन शुरू किया। इसके तहत लोगों को इनको अपने घर ले जाने की जरूरत नहीं है बल्कि केवल उनकी दवाइयों और खाने का खर्च उठाना है। अपने कार्यक्रमों से लोगों की सोच बदलने में कामयाब हुई। हमें आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने की जरूरत है और ऐसे कार्यक्रम करके ही हम बच्चों को सीनियर सिटीजन्स के प्रति प्यार दिखाने की प्रेरणा दे सकते हैं। इस उम्र में ही ख्वाहिशें बढ़ती हैं। इनर व्हील को भी इसके लिए आगे बढ़ना चाहिए। 

Kiran Chopra