जी हां, जैसे सबको मालूम है क्लब के 17 वर्ष पूरे हो चुके हैं और हम 18 वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। यह एक टीम वर्क है जो हम से चलता है, मैं से नहीं। इस क्लब को अपनी मेहनत और दिल से सींचने वाली लाइफ लाइन्स से हम आपको आज मिलवाते हैं। यह लाइफ लाइन्स और कोई नहीं हमारे ब्रांच हैड हैं, जो बहुत ही टैलेंटेड, मेहनती, दिल और भावना से काम करते हैं। जिनकी भावना क्लब के प्रति समर्पण, सहयोग, सेवा का कहीं कोई मुकाबला नहीं। यह सब निस्वार्थ सेवा करते हैं। इन्हें कोई सैलरी नहीं मिलती। यह वो फरिश्ते हैं जिनसे सभी क्लब के सदस्य दिल से जुड़ते हैं और इनके द्वारा वह सब मेरे से जुड़ते हैं।
कुल मिलाकर भाव है कि हम सब दिल से जुडक़र एक परिवार की तरह काम करते हैं। देश के कौने-कौने में शाखाएं खुली हैं। कुल मिलाकर 23 शाखाएं हैं। अभी पिछले सालों में जयपुर शाखा के अध्यक्ष भुटानी जी और पटेल नगर शाखा के अध्यक्ष उप्पल जी का देहांत हो गया है और कोरोना की वजह से हम नए अध्यक्ष नहीं बना सके। अब जब सब ठीक हो जाएगा तो अवश्य बनाएंगे और कुछ नई शाखाएं भी खोलेंगे। क्योंकि बहुत सी नई शाखाएं खोलने की प्रार्थनाएं आई हुई हैं। मैं सबको फिर विस्तार से बता दूं नई शाखा के लिए आपके पास 50, 60 या 100 लोगों के मीटिंग का स्थान होना चाहिए। सिर्फ 11 से डेढ़ या 2 बजे तक होती हैं और जो ब्रांच चलाना चाहता है उसमें थोड़ी सी चाय-पानी पिलाने की क्षमता होनी चाहिए और दिल से सेवाभाव होना चाहिए। वो चाहे तो महीने में एक या दो मीटिंग करें या हर सप्ताह करें गाइडलाइन उसे हैड ऑफिस से मिलेंगी। सदस्यता बिल्कुल फ्री है। सदस्यता के लिए 2 फोटो, एक आईडी, एड्रेस, मोबाइल नम्बर, ब्लड ग्रुप का लिखा जाना होता है।
चलो आओ अब आपको अपनी क्लब की लाइफ लाइन की फोटो और नाम बताते हैं। जिनके विचार आप इस सप्ताह से वरिष्ठ नागरिक के फेसबुक पेज पर देख सकोगे। उनकी भावनाएं सेवा भाव और क्लब के प्रति सेवा, समर्पण
देख सकोगे।
मुझे आशा है जैसे आपने सभी आनलाइन प्रोग्राम को सराहा वैसे ही आप इनको लाइक, कमेंट्स और शेयर करोगे। मैं अपने एक-एक सदस्य से उम्मीद करती हूं की वह हर ब्रांच हैड की सराहना करेगा। सिर्फ अपनी ब्रांच हैड के अलावा लोगों के साथ सहयोग करना आवश्यक है। अरे यह क्या मुझे मालूम है मुझे कहने की जरूरत नहीं, सभी खुद करोगे। क्योंकि आप उनके विचार सुनकर उनको प्रशंसा किए बगैर रह ही नहीं सकोगे।
इस संडे यानी रविवार से हम सब देखेंगे हमारी लाइफ लाइन को।


Download Android App
Download iOS App



