वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब सभी सदस्यों का मनपसंद प्लेटफार्म है, सांझी पाठशाला है-जहां उन्हें सीखने-सिखाने के अलावा बहुत कुछ रचनात्मक कार्यों को करने का भी अवसर मिलता है। जहां वे अपने सुंदर विचार, ज्ञानवद्र्घक लेख, मन के सुंदर भाव, प्रेरक कहानियां, कथा, रोचक कविताएं भेज रहे हैं वहीं हम सदस्यों की योग्यता अनुसार उन्हें छापने व अपलोड करके वरिष्ठï नागरिक फेसबुक पेज पर देने का नित्य प्रति प्रयास कर रहे हैं। परन्तु मैं सोच रही हूं इस जिन्दगी में नीरसता नहीं होनी चाहिए। थोड़ा-थोड़ा हंसना-हंसाना भी होना चाहिए तो आप हंसी-मजाक की भरपूर रचनाएं, हंसी वाली वीडियोज भेज सकते हैं। गंभीर विचारों के अतिरिक्त मर्यादा में रहकर हंसी-मजाक के चुटकुले, हास्य, छोटी-नाटिकाएं, हंसी भरी वीडियो, हंसी से भरपूर कविताएं भी भेज सकते हैं। आपकी छुट्टिïयां मजेदार तथा खुशहाल हों। आप हंसी-मजाक की बातें, बच्चों के साथ बिताए मीठे पल, मधुर अनुभव भी शेयर कर सकते हैं। आप छुट्टिïयों के दौरान किस प्रकार बच्चों के साथ मिलजुल कर सामजस्य से रह रहे हैं। योगा व स्वास्थ्य नियमों पर चलकर मानवता का संदेश दूसरों को दे रहे हैं अपने प्रेरक विचार शेयर करें।
खुशियों भरी छुट्टियों के बीच माता-पिता व बुजुर्गों की सेवा करने वाले बच्चे भी अपने अनुभव लिखकर भेज कर शेयर कर सकते हैं। आपकी छुट्टियां खुशियों व मस्ती से भरपूर रहे। परिवाजनों व बच्चों के साथ मिलकर सदस्य मस्त व व्यस्त रहें।


Download Android App
Download iOS App



