हिन्द समाचार पत्र समूह के सम्पादक एवं वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के प्रेरणास्रोत अमर शहीद रमेश चन्द्र के जन्मोत्सव पर वर्चुअल भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें देश-विदेश के हजारों सदस्यों एवं प्रशंसकों ने भाग लिया।
संगीतमय ‘भजन संध्या कार्यक्रम में भजन सम्राट अंकित बत्रा ने आध्यात्मिक भजनों की अमृत वर्षा करके सबको आनंदित किया। भजन संध्या में संगीताचार्य अंकित ने कल्याणकारी शिव बाबा प्रार्थना से शुरूआत की, तत्पश्चात् उसकी कृपा से हो रहे मंगल कार्यों का गुणगान किया। इसी बीच उन्होंने सस्वर गाया कि जो भक्ति मार्ग में समर्पित रहकर पूर्ण पुरुषार्थ पर उस परम प्यारे प्रभु की कृपा पात्र बनने से मनोवांच्छित शुभकामनाएं पूर्ण होती हैं। उसका शुक्रराना हमे कभी भूलना नहीं चाहिए। इसी कड़ी में उन्होंने भगवद् भक्ति सुमधुर गीतों से समां बांध दिया। उभरते युवा गायक अंकित बत्रा ने कहा कि मानवता कल्याण में समर्पित रमेश चन्द्र की स्मृति में वरिष्ठजनों की सेवा में जो अद्भुत कार्य हो रहे हैं, वे सर्वोत्तम हैं।
पंजाब केसरी की डायरैक्टर एवं वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की चेयरपर्सन श्रीमती किरण चोपड़ा ने कहा कि मेरे ससुर पिता रमेश चन्द्र कर्मयोगी, उत्साही व ऊर्जावान सम्पादक थे, जिन्होंने देश की एकता-अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया। उन्हीं की स्मृति में बुजुर्गों की आर्थिक सहायता, खाद्यान्न वितरण, स्वास्थ्य जांच शिविर जैसे रचनात्मक कार्य किए जाते हैं। इस वर्ष नए वैरियंट ओमीक्रॉन के चलते वर्चुअल संगीत, दिल को छूने वाली भजन संध्या का आयोजन हुआ। वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के फेसबुक पेज पर सैकड़ों सदस्यों ने अपनी उत्साहवद्र्धक, मंगलकारी प्रतिक्रियाएं भी भेजीं।


Download Android App
Download iOS App



