हमारी संस्कृति, हमारा अंदाज में गीत, नृत्य, संगीत और फैशन का दिखा अनोखा संगम
कमानी ऑडिटोरियम में वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब के सौजन्य से आयोजित ‘हमारी संस्कृति, हमारा अंदाज’ कार्यक्रम में 60 से 97 वर्ष की आयु के वरिष्ठ सदस्यों ने अपनी प्रतिभा और उत्साह से ऐसा समां बांधा कि पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर आयोजित इस सांस्कृतिक समारोह में वरिष्ठजनों ने साबित कर दिया कि उम्र केवल एक संख्या है और उत्साह के सामने उम्र की सीमाएं भी छोटी पड़ जाती हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक संगीतमय गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद वरिष्ठ सदस्यों ने गीत, नृत्य और संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दीं। पंजाबी बाग शाखा की 70 वर्ष से अधिक आयु की ‘डांसिंग दादी’ रवि बाला ने अपने मनमोहक नृत्य से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। फरीदाबाद शाखा के अध्यक्ष मनोहर पुनियानी की एकल प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न शाखाओं से आए वरिष्ठ सदस्यों के युगल गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में विविध रंग भर दिए। वहीं जांटी कलां शाखा के सदस्यों ने हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर अपनी लोक संस्कृति की झलक दिखाई।
कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण वरिष्ठजनों के साथ आयोजित फैशन शो और रैम्प वॉक रहा। इस ऐतिहासिक आयोजन में दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा का विशेष योगदान रहा। दुबई की ‘यंग हार्ट’ से बब्बल कंधारी, एस. आई. एल. के सुरेन्द्र जी तथा प्रसिद्ध संत लोकेश मुनि सहित अनेक विशिष्ट व्यक्तियों ने अपना आशीर्वाद दिया।
विशेष आभार
कार्यक्रम को सफल बनाने में हजूरी लाल ज्वैलर्स के संदीप नारंग, द ललित-केशव सूरी फाउंडेशन की श्रीमती ज्योत्सना सूरी एवं केशव सूरी, सन फाउंडेशन के श्री विक्रमजीत सिंह साहनी, एमएम ऑटो के मनोज सिंघल, मीना बाजार के समीर मिगलानी, ग्राफिक्स ऐड के मुकेश गुप्ता, मैटलमैन के निशांत जी, जीएमटी के सुरेंद्र शर्मा, जेबीपीएल के यतिन जैन, आश्रय लिविंग की प्रियंका कौशिक और मैनकाइंड के जुनेजा जी, कोरियोग्राफर सुरभि अरोड़ा, मलिक म्यूजिकल के संजय मलिक सहित अनेक संस्थानों एवं समाजसेवियों का सहयोग रहा।
दिल्ली टूरिज्म एंड क्लचर मिनिस्ट्री ने भी बहुत सहयोग दिया। उनका दिल से धन्यवाद आप सभी का दिल से धन्यवाद जिन्होंने इस नेक और समाजहित के कार्य में हमारा साथ दिया। किसी अच्छे काम की सफलता केवल एक व्यक्ति से नहीं होती, बल्कि उन सभी लोगों के सहयोग, विश्वास और संवेदनशीलता से होती है। जो उस उद्देश्य से जुड़ते हैं। सब वीआईपी सैलिब्रिटी का धन्यवाद जो हमारे बुजुर्गों की सहायता के लिए उनका हौंसला बढ़ाने के लिए उनके साथ चलें। जिस भावना और समर्पण के साथ हमारा साथ दिया व हमारे लिए बहुत मायने रखता है। आपका सहयोग केवल मदद नहीं है बल्कि यह समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी है। आओ चलें उनके साथ जिन्होंने हमें ऊंगली
पकड़कर चलना सिखाया। यह कदमों की धूल नहीं माथे की शान है।


Download Android App
Download iOS App





