ये कंपनी देगी लाखों रुपये की सैलरी, अभी करें अप्लाई

Summary :

इस कंपनी में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

भारतीय मानक ब्यूरो ने साइंटिस्ट-बी पद के लिए भर्ती निकाली है, जिसमें लाखों की सैलरी का मौका है। आवेदन प्रक्रिया 3 मई 2025 से शुरू होकर 23 मई तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार bis.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। बीआईएस में चयनित साइंटिस्ट-बी को करीब 1,14,945 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

आजकल लोग एक अच्छी नौकरी की तलाश में भटकते रहते हैं। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपको कोई ऐसी कंपनी मिल जाए जो आपको महीने में लाखों रुपए तक सैलरी दे। जी हां, आपने सही सुना, एक ऐसी कंपनी है जहां काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी लाखों में है। बता दें कि आपको भी नौकरी की तलाश है तो आपके लिए यह खबर बेहद जरुरी है। भारतीय मानक ब्यूरो ने साइंटिस्ट-बी पोस्ट के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 मई 2025 से शुरू हो कर 23 मई तक चलेगी। आवेदन के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in से ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

फॉर्म भरने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

स्टेप 1: आवेदक सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: फिर कैंडिडेट्स “Career Opportunities” पर क्लीक करें।

स्टेप 3: इसके बाद आवेदक “Click here to Apply Online” लिंक खोलें.

स्टेप 4: फिर कैंडिडेट्स न्यू अकाउंट बनाएं, जरूरी जानकारी फील करें और लॉगिन करें.

स्टेप 5: इसके बाद कैंडिडेट्स आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट बटन पर क्लीक करें.

स्टेप 6: फिर आवेदक आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

योग्यता क्या होनी चाहिए?

इंजीनियरिंग से जुड़े पदों के लिए आवेदक के पास 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में स्नातक की डिग्री और 2023, 2024 या 2025 में वैध GATE स्कोर होना चाहिए। वहीं, रसायन विज्ञान के लिए उम्मीदवारों के पास प्राकृतिक विज्ञान (रसायन विज्ञान) में मास्टर डिग्री और वैध GATE स्कोर होना चाहिए। एससी/एसटी वर्ग के लिए न्यूनतम अंकों में छूट दी गई है।

इतनी होगी सैलरी

बीआईएस में चयनित साइंटिस्ट-बी को करीब 1,14,945 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। इसके अलावा उन्हें अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।