बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर की लव लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हाल ही में ‘लॉक अप 2’ के दौरान पामेला को किए गए उनके मजाकिया प्रपोजल ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन अब अर्जुन को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है।
रविवार, 19 जुलाई 2026 को अर्जुन कपूर को एक्ट्रेस और डिजिटल क्रिएटर साहिबा बाली के साथ लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में स्पॉट किया गया। दोनों वहां भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे तीसरे वनडे मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे थे।
क्या अर्जुन और साहिबा कर रहे हैं डेट?
Congratulations to Sahiba Bali and Arjun Kapoor. pic.twitter.com/hz7d478D0f
— Silly Point (@FarziCricketer) July 19, 2026
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और डिजिटल क्रिएटर साहिबा बाली इन दिनों अपनी नजदीकियों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों को हाल ही में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में India & England ODI के तीसरे वनडे मैच के दौरान एक साथ देखा गया। इस दौरान दोनों मैचिंग ब्लू कलर के आउटफिट्स में नजर आए, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई हैं।
इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में अपनी उत्सुकता जाहिर करनी शुरू कर दी। किसी ने पूछा, “क्या ये दोनों साथ हैं?” तो किसी अन्य यूजर ने लिखा, “आखिर चल क्या रहा है?”
दिलचस्प बात यह है कि दोनों ने अभी तक इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। हालांकि, साहिबा बाली द्वारा इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर के साथ शेयर की गई एक तस्वीर ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।
Few days back, Shahiba Bali wished Arjun Kapoor a happy birthday and in return Arjun Kapoor made an offer to join him 👀
Today, both Spotted in the royal box London.
What’s cooking 👀 pic.twitter.com/lC690XGvOV
— Chota Don (@choga_don) July 19, 2026
इससे पहले, साहिबा ने अर्जुन के जन्मदिन पर एक मजेदार इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी, जिस पर अर्जुन के जवाब ने भी फैंस का ध्यान खींचा था। गौर करने वाली बात यह भी है कि साल 2025 में साहिबा बाली का नाम भारतीय क्रिकेटर वॉशिंगटन सुंदर के साथ भी जोड़ा जा चुका है, जिसके कारण उनकी डेटिंग लाइफ एक बार फिर चर्चा में आ गई है।
अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

अगर बात करें अर्जुन कपूर के प्रोफेशनल लाइफ की, तो हाल ही में वह नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में नजर आए थे, जहाँ पामेला सेरेना को मजाक में प्रपोज करने को लेकर वह काफी चर्चा में रहे थे। फिल्मों की बात करें तो उन्हें आखिरी बार भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह के साथ फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में देखा गया था।


Download Android App
Download iOS App




