B Praak Jugni Song Controversy: मशहूर पंजाबी सिंगर B Praak और सोनू ठुकराल का हाल ही में रिलीज हुआ म्यूजिक वीडियो ‘जुगनी’ (Jugni), जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में हैं, इन दिनों विवादों के घेरे में आ गया है। इस गाने को लेकर सोशल मीडिया पर दर्शकों का गुस्सा बुरी तरह फूट पड़ा है। लोग इस वीडियो को ‘म्यूजिक वीडियो’ कम और ‘सॉफ्ट पोर्न’ ज्यादा बता रहे हैं।
आखिर ऐसा क्या है इस गाने में, जिसे लेकर इंटरनेट पर मेकर्स और स्टारकास्ट को भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है? आइए जानते हैं।
क्या है विवाद की मुख्य वजह?

गाने के एक क्लोजअप शॉट में जैकलीन फर्नांडिस डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके ढीले ब्लाउज की वजह से वह वार्डरोब मालफंक्शन (Wardrobe Malfunction) का शिकार हो गईं। जैसे ही दर्शकों की नजर इस चूक पर पड़ी, उन्होंने सोशल मीडिया पर मेकर्स को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विवाद तब और बढ़ गया जब मेकर्स ने इस सीन को पूरी तरह हटाने या वीडियो को डिलीट करने के बजाय, केवल उस प्रभावित हिस्से को ब्लर (Blur) कर के छोड़ दिया। मेकर्स के इस कदम ने यूजर्स के गुस्से को और ज्यादा भड़का दिया है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स का फूटा गुस्सा
B Praak Jugni Song Controversy( Source:Social Media)यूट्यूब और X (ट्विटर) पर लोग इस लापरवाही को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं, यूजर्स का पूछना है कि वीडियो एडिटिंग के समय एडिटर या मेकर्स की नजर इतनी बड़ी गलती पर कैसे नहीं गई? कई लोगों का मानना है कि गाने को जानबूझकर बिना एडिट किए अपलोड किया गया ताकि विवाद के जरिए मुफ्त की पब्लिसिटी बटोरी जा सके। इस पूरे विवाद पर काफी आलोचना झेलने के बाद भी मेकर्स की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान या सफाई सामने नहीं आई है।
जैकलीन पर मनी लॉन्ड्रिंग केस

विवादों से जैकलीन का नाता सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। वह काफी समय से 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें कथित तौर पर ठग सुकेश चंद्रशेखर का नाम शामिल है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली की ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोप तय किए जाने के खिलाफ दायर जैकलीन की याचिका पर सुनवाई की थी।
अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो जैकलीन हाल ही में अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है, जिसने भारत में 132 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 194 करोड़ रुपये से ज्यादा का शानदार कलेक्शन किया है।


Download Android App
Download iOS App




