उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लखनऊ के जवाहर भवन की ऊपरी मंजिल पर स्थित कैंटीन में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि धुएं के गुबार काफी दूर से ही दिखाई दे रहे थे। हालांकि, आग लगने की वजह का पता अभी नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि आग जवाहर भवन की चौथी मंजिल स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के कार्यालय और कैंटीन में लगी है। आग लगते ही वहां काम कर रहे सभी कर्मचारी और लोग सुरक्षित बाहर आ गए। आग की घटना की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आपको बता दें, कि इस घटना में अभी तक किसी भी तरह हताहत की खबर नहीं है।
इमारत की तरफ दौड़ पड़े लोग

बता दें कि, जवाहर भवन में कई सरकारी विभागों के कार्यालय स्थित हैं। बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी यहां काम करते हैं। जवाहर भवन के ऊपरी मंजिल से आग का धुआं उठते देखकर लोगों में हड़कंप मच गई। लोग इमारत की तरफ दौड़ने लगे।
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां वहां पहुंच चुकी हैं। दमकल के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। राहत इस बात कि है, अभी तक इस अग्निकांड में कोई जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है।
इमारत को कराया गया खाली
जवाहर भवन में यूपी सरकार के विभिन्न विभागों के निदेशालयों और कार्यालयों का संचालन होता है। जब सुबह कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों ने इमारत से धुआं निकलता देखा, तो उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। इमारत में मौजूद सभी लोगों को एहतियात के तौर पर बाहर निकाल दिया गया और इमारत को खाली करा दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App




