Jana Nayagan Box Office Day 2: नागपुर से न्यूयॉर्क तक Thalapathy का जलवा, जानिए 48 घंटे में कितने करोड़ छाप गई विजय की आखिरी फिल्म?

Summary :

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' (Jana Nayagan Box Office Collection Day 2) ने सिनेमाघरों में आते ही बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा दी है। रिलीज के पहले दिन जबरदस्त ओपनिंग के बाद दूसरे दिन कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है, फिर भी फिल्म ने दुनिया भर में 112 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है। जानिए थलापति विजय, पूजा हेगड़े और बॉबी देओल स्टारर इस एक्शन थ्रिलर के दूसरे दिन का पूरा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता थलापति विजय की मच अवेटेड और सिनेमाई सफर की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। अपने फेमस सितारे को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने के फैंस के बीच बहुत ज़बरदस्त क्रेज़ है।

फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन यानी शुक्रवार को इसकी घरेलू कमाई आधे से भी ज़्यादा घट गई है। इसके बावजूद फिल्म ने केवल दो दिनों के भीतर दुनिया भर में 112 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके नया रिकॉर्ड बना दिया है।

दूसरे दिन की कमाई में आई गिरावट, फिर भी भारत में 60 करोड़ पार

Jana Nayagan Day 2 Box Office
Jana Nayagan Day 2 Box Office ( Source: Social Media)

फिल्म ने पहले दिन पूरे भारत में लगभग 42.70 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया था। हालांकि (वर्किंग डे) होने के कारण दूसरे दिन इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी और फिल्म ने भारत में करीब 21.15 करोड़ रुपये का नेट कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में ‘जन नायकन‘ का कुल नेट कलेक्शन 63.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। कमाई में करीब 50.5% की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि शनिवार और रविवार के वीकेंड पर कलेक्शन में फिर बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।

ओवरसीज में विजय का जलवा, वर्ल्डवाइड हुई 112 करोड़ की पार

Jana Nayagan overseas Box Office Report
Jana Nayagan overseas Box Office Report ( Source: Social Media)

भारत के साथ-साथ विदेशों में भी विजय की तगड़ी फैन फॉलोइंग का फ़ायदा फिल्म को मिल रहा है। ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 10 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की, जिससे विदेशों का कुल कलेक्शन 37.50 करोड़ रुपये हो गया है। अगर दुनिया भर के कुल कलेक्शन की बात करें तो ‘जन नायकन’ ने महज 48 घंटों में 112.50 करोड़ रुपये की धाकड़ कमाई कर ली है। फिल्म का तमिल वर्जन सबसे ज्यादा कमाई कर रहा है, जबकि हिंदी और तेलुगु बेल्ट में भी दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।

थलापति विजय का आखिरी सिनेमाई सफर और राजनीति में एंट्री

Thalapathy Vijay Last Movie Craze
Thalapathy Vijay Last Movie Craze ( Source: Social Media) 

एच. विनोद के डायरेक्शन  में बनी ‘जन नायकन’ विजय के 30 साल लंबे एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म है। इस इस फिल्म के बाद विजय पूरी तरह से राजनीति में उतर रहे हैं। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को लोगों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है।, लेकिन विजय के फैंस के लिए यह फिल्म किसी फेस्टिवल से कम नहीं है। माना जा रहा है कि पहले वीकेंड के खत्म होने तक यह फिल्म 150 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी।

Read More: Seher Hone Ko Hai 25 July 2026 Spoiler Alert: Husna की ज़हरीली साज़िश में फंसा Mahid..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।