रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ (Lock Upp 2) में रोजाना नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में शो से योगेश रावत के अचानक एविक्शन ने सभी दर्शकों और उनके फैंस को हैरान कर दिया था। बेघर होने के कुछ दिनों बाद अब योगेश रावत ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक इमोशनल वीडियो शेयर कर फैंस के साथ अपना दुख और दिल की बात साझा की है।
‘मुझे भी झटका लगा था, समझ ही नहीं आया क्या हुआ’
View this post on Instagram
योगेश रावत ने वीडियो में एक्सेप्ट किया कि उनका शो से बाहर होना काफी अनएक्सपेक्टेड था। उन्होंने फैंस को बात करते हुए कहा कि जब उनका नाम एलिमिनेशन के लिए लिया गया, तो वह खुद भी काफी हैरान और निराश हो गए थे।
योगेश ने बताया, “मुझे पता है कि जिस तरह से मैं शो से बाहर हुआ, वह आप सभी के लिए बहुत चौंकाने वाला था। सच कहूं तो मेरे लिए भी यह उतना ही बड़ा झटका था। जब मैं बाहर आया, तो सोच में पड़ गया कि ‘आखिर ये क्या हो गया? मैं एक बार फिर बाहर कैसे हो गया?'” योगेश ने साफ कहा कि किसी भी रियलिटी शो से अचानक बाहर होना किसी भी खिलाड़ी के लिए दिल तोड़ने वाला पल होता है।
‘ट्रॉफी से ज्यादा कीमती है लोगों का प्यार जीतना’

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए योगेश ने कहा कि भले ही वह ट्रॉफी नहीं जीत पाए, लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है। उन्होंने बताया कि जब से वह शो से बाहर आए हैं, सोशल मीडिया पर फैंस का प्यार देखकर वह इमोशनल हो गए हैं।
योगेश ने कहा, “जब भी मैं किसी रियलिटी शो में जाता हूं, मेरा एक ही मकसद होता है- जीतना। लेकिन शायद हर बार ट्रॉफी किस्मत में नहीं होती। पर एक चीज जो मुझे हमेशा मिलती है, वो है आप लोगों का सच्चा प्यार। रियलिटी शो में एंट्री पाना आसान हो सकता है, लेकिन शो से बाहर आने के बाद लोगों के दिलों में पॉजिटिव जगह बनाना बहुत मुश्किल काम है। मुझे लगता है कि मैं फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहा और यही मेरी असली जीत है।”
क्या ‘लॉक अप 2’ में होगी वाइल्डकार्ड वापसी? फैंस ने उठाई मांग

वीडियो के आखिर में योगेश रावत ने अपने फैंस से निराश न होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी होता है, किसी न किसी अच्छे कारण से ही होता है। जिंदगी में सब कुछ हमारी मर्जी से नहीं मिलता, इसलिए आगे बढ़ना चाहिए और खुश रहना चाहिए।
हालांकि, योगेश के इस इमोशनल मैसेज के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार मेकर्स से उन्हें वापस लाने की मांग कर रहे हैं। इंटरनेट पर यह चर्चा जोरों पर है कि योगेश रावत की सफर अभी खत्म नहीं हुआ है और मेकर्स उन्हें जल्द ही वाइल्डकार्ड एं ट्री (Wildcard Entry) के जरिए दोबारा लॉक अप 2 में ला सकते हैं। फिलहाल मेकर्स की तरफ से इस पर कोई ऑफिसियल स्टेटमेंट नहीं आया है, लेकिन फैंस का गुस्सा और प्यार दोनों ही चरम पर हैं।
Read More: Akshara Singh Statement On Marriage: ‘ऐसे इंसान के लिए तो जान भी हाजिर है’ Pawan..


Download Android App
Download iOS App




