Jio Hotstar August Releases: ‘खतरों के खिलाड़ी’ से ‘वेलकम टू द जंगल’ तक आ रहे हैं ये 10 धमाकेदार शो और फिल्में

Summary :

अगस्त 2026 में जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर एंटरटेनमेंट का महाधमाका होने जा रहा है। रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' और 'हसल 5' से लेकर अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' तक, कुल 10 बड़े शो और फिल्में इस महीने ओटीटी पर दस्तक दे रही हैं। जानिए अगस्त की पूरी रिलीज लिस्ट और तारीखें।

अगस्त का महीना फिल्म और वेब सीरीज देखने वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। अगर आप भी घर बैठे बेहतरीन कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो अपना पॉपकॉर्न तैयार रखिए। इस महीने जियो हॉटस्टार पर एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 10 नए शो और फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इनमें एक्शन, कॉमेडी, क्राइम थ्रिलर से लेकर धमाकेदार रियलिटी शो सब कुछ शामिल है। आइए जानते हैं कि इस अगस्त में आपके लिए क्या-क्या खास आने वाला है।

रियलिटी शो का लगेगा तड़का, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘हसल 5’ मचाएंगे धमाल

Jio Hotstar August Releases
Jio Hotstar August Releases ( Source: Social Media)

अगर आपको रियलिटी शो देखना पसंद है, तो अगस्त की शुरुआत ही आपके लिए धमाकेदार होने वाली है। 1 अगस्त से रोहित शेट्टी का फेमस स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है। करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद लौट रहे इस शो में नए-पुराने सितारे खौफनाक स्टंट करते नजर आएंगे।

इसके साथ ही, 2 अगस्त को ‘भोजपुरी बवाल’ नाम का एक नया रियलिटी शो आ रहा है, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारों के साथ तेज प्रताप यादव भी अपनी जिंदगी के दिलचस्प किस्से शेयर करते दिखेंगे। वहीं, 8 अगस्त से रैप लवर्स के लिए ‘हसल सीजन 5’ शुरू हो रहा है। इस बार शो को समर्थ जुरैल होस्ट करेंगे और फेमस रैपर बादशाह जज की कुर्सी संभालेंगे।

क्राइम, सस्पेंस और रोमांस का डोज, सच्ची घटना पर बनी ‘उयिर’ और ‘ये फितूर तेरा’

Upcoming OTT Movies August 2026
Upcoming OTT Movies August 2026 ( Source: Social Media)

सस्पेंस और क्राइम थ्रिलर के शौकीनों के लिए 4 अगस्त को मलयालम फिल्म ‘उयिर’ हिंदी में रिलीज हो रही है। यह सच्ची घटनाओं पर बेस्ड एक क्राइम थ्रिलर है, जिसकी कहानी केरल के एक सूखे कुएं में मिली महिला की लाश और उससे जुड़े हैरान कर देने वाले रहस्यों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसके बाद 6 अगस्त को अमेरिकन सीरियल किलर थ्रिलर सीरीज ‘द शार्ड्स’ भी आ रही है।

अगर आपको टीवी ड्रामा पसंद है, तो 5 अगस्त से रोमांटिक फैमिली ड्रामा शो ‘ये फितूर तेरा’ शुरू हो रहा है, जिसमें जीत और सौम्या की प्यार भरी कहानी दिखाई जाएगी।

सिनेमाघरों के बाद OTT पर अक्षय की ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘माइकल’ का जलवा

Welcome To The Jungle OTT Release
Welcome To The Jungle OTT Release ( Source: Social Media)

फिल्मी फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज 21 अगस्त को मिलने वाला है। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी कॉमेडी-एक्शन फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ अब सिनेमाघरों के बाद सीधे आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर आ रही है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और जैकी श्रॉफ जैसे बड़े सितारों से सजी यह फिल्म आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगी।

इसके अलावा, पॉप किंग माइकल जैक्सन की बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ 29 अगस्त को ओटीटी पर दस्तक देगी। बच्चों के एंटरटेनमेंट के लिए 7 अगस्त को एनिमेटेड फिल्म ‘द सुपर मारियो गैलेक्सी’ और 28 अगस्त को ‘जंगल टेल्स विद मोगली’ भी रिलीज हो रही है।

Read More: Lock Upp 2 Update: ‘बात करने की तमीज नहीं है…’ फराह खान पर भड़के राम कपूर के चिल्लाने..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।