सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है, और इसके साथ ही भक्ति, हरियाली और त्योहारों का उत्साह भी चारों ओर छा गया है। सावन के सोमवार का व्रत और पूजा हर महिला के लिए बेहद खास होती है। पूजा में पारंपरिक अवतार में नजर आना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन अगर आप इस सावन ट्रेडिशनल के साथ-साथ एक एलिगेंट और रॉयल लुक चाहती हैं, तो सही साड़ी का चुनाव करना बहुत जरूरी है।
अगर आप उलझन में हैं कि इस सावन सोमवार पूजा पर क्या पहनें, तो चिंता छोड़िए! हम आपके लिए लेकर आए हैं 5 बेस्ट साड़ी लुक्स, जो आपको पूजा में एकदम यूनिक, ग्रेसफुल और खूबसूरत दिखाएंगे।
Classic Green Bandhani Saree

सावन और हरे रंग का रिश्ता बहुत गहरा है! इस दिन हरे रंग की गुजराती या राजस्थानी बांधनी साड़ी पहनना बेहद शुभ और खूबसूरत माना जाता है। इस साड़ी के साथ गोटा-पत्ती या जरी वर्क का बॉर्डर बहुत जंचता है। इसके साथ लाइट गोल्ड ज्वेलरी, कानों में झुमके और बालों में गजरा लगाएं। यह लुक आपको एकदम पारंपरिक और ताज़ा दिखाएगा।
Royal Banarasi Silk Saree

अगर आप पूजा या मंदिर जाने के दौरान थोड़ा हैवी और रॉयल लुक चाहती हैं, तो बनारसी सिल्क साड़ी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। बनारसी साड़ी अपने आप में ही समृद्ध होती है, इसलिए इसके साथ सिंपल चोकर सेट, बालों में लो-बन और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाएं। यह लुक आपको एक सादगी भरा रॉयल ग्रेस देगा।
Floral Print Organza Saree

अगर आपको हैवी साड़ियां संभालना मुश्किल लगता है और आप कुछ ट्रेंडी और लाइटवेट चाहती हैं, तो ऑर्गनज़ा साड़ी बेस्ट ऑप्शन है। बड़े फ्लोरल प्रिंट्स वाली ऑर्गनज़ा साड़ी के साथ प्लेन स्लीवलेस या एल्बो-लेंथ ब्लाउज पहनें। एक्सेसरीज में पर्ल (मोती) ज्वेलरी और मिनिमल मेकअप रखें। यह लुक बहुत ही मॉडर्न और एलिगेंट लगता है।
Chanderi / Cotton Silk Saree

सावन के मौसम में अक्सर उमस (humidity) रहती है। ऐसे में आराम और खूबसूरती का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है चंदेरी या कॉटन-सिल्क साड़ी। जरी बॉर्डर वाली चंदेरी साड़ी बहुत ही सोबर और क्लासी लुक देती है। इसके साथ ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी या टेंपल ज्वेलरी पेयर करें। यह लुक पूजा के माहौल के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
Evergreen Leheriya Saree

राजस्थानी लहरिया साड़ी के बिना सावन का त्योहार अधूरा सा लगता है। इसकी रंग-बिरंगी धारियां सावन के मौसम में एक अलग लुक देती है।



Download Android App
Download iOS App




