दिल्ली लक्ष्मी योजना 2026 का आवेदन शुरू, हर महीने मिलेंगे ₹2,500, जानिए पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन का तरीका

Summary :

Delhi Lakshmi Yojana Eligibility Criteria: दिल्ली सरकार ने 1 अगस्त 2026 से दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,500 की आर्थिक सहायता मिलेगी। योजना का लाभ लेने के लिए आयु, आय और निवास संबंधी शर्तें पूरी करनी होंगी। आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ किया जा सकता है।

Delhi Lakshmi Yojana Eligibility Criteria: दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मदद  देने के लिए दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 1 अगस्त 2026 से महिलाएं इस योजना के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। सरकार का कहना है कि इस योजना का लाभ करीब 17 लाख महिलाओं तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो आवेदन करने से पहले इसकी पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया जान लेना जरूरी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  सरकार का कहना है कि  दिल्ली लक्ष्मी योजना का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने आर्थिक मदद  देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसके जरिए  पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की सहायता दी जाएगी। इस योजना के लिए दिल्ली सरकार ने साल 2026-27 के बजट में 5,110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

कब से शुरू हुए आवेदन?

  • योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं।
  • इच्छुक महिलाएं केवल दिल्ली सरकार के आधिकारिक दिल्ली लक्ष्मी योजना पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकती हैं।
  • ऑफलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

हर महीने 2,500 रुपये कैसे मिलेंगे?

सरकार ने लाभार्थियों के लिए दो ऑप्शन  दिए हैं।

पहला ऑप्शन

  • हर महीने 1,500 रुपये आरडी (Recurring Deposit) या FD (Fixed Deposit) खाते में जमा किए जाएंगे।
  • बाकी 1,000 रुपये CBDC (सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) वॉलेट में भेजे जाएंगे। इस राशि का उपयोग केवल सरकार द्वारा तय आवश्यक सामान खरीदने के लिए किया जा सकेगा।

दूसरा ऑप्शन

महिलाएं चाहें तो पूरे 2,500 रुपये सीधे अपने आरडी या एफडी खाते में जमा कराने का ऑप्शन भी चुन सकती हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला को इन शर्तों को पूरा करना होगा।
  • महिला की उम्र 21 से 60 साल  के बीच हो।
  • परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये या उससे कम हो।
  • महिला या उसका परिवार कम से कम 10 साल से दिल्ली में रह रहा हो।
  • एक परिवार से केवल एक महिला को ही योजना का लाभ मिलेगा।
  • अगर  परिवार में एक से अधिक पात्र महिलाएं हैं, तो सबसे बड़ी पात्र महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।

किन महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा?

  • कुछ श्रेणियों की महिलाओं को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है।
  • आयकर भरने वाली महिलाएं।
  • जीएसटी रिटर्न दाखिल करने वाली महिलाएं।
  • सरकारी कर्मचारी या जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी विभाग या सार्वजनिक उपक्रम (PSU) में कार्यरत हो।
  • जो पहले से किसी दूसरी सरकारी आर्थिक सहायता योजना का लाभ ले रही हों।
  • जिनके परिवार के पास फोर विलर्स गाड़ी है।
  • जिनके घर की सालाना बिजली खपत 2,400 यूनिट से ज्यादा हो।
  • जिनके तीन से अधिक बच्चे हों।
  • जिनका आपराधिक रिकॉर्ड हो।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • दिल्ली वोटर आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • स्थानीय विधायक (MLA) या सांसद (MP) का सिफारिश पत्र

10 साल से दिल्ली में रहने का प्रमाण

इनमें से कोई एक दस्तावेज लगाया जा सकता है।

  • दिल्ली वोटर आईडी
  • राशन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • बिजली बिल
  • गैस कनेक्शन का बिल या रसीद

आयु प्रमाण के लिए

इनमें से कोई एक दस्तावेज मान्य होगा।

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (SLC)
  • 10वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट
  • पैन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी

कैसे करें आवेदन ?

योजना में आवेदन करना आसान है। इसके लिए इन चरणों का पालन करें।

  • दिल्ली लक्ष्मी योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • मोबाइल नंबर और आधार के जरिए पहचान वेरीफिकेशन  करें।
  • सभी जरूरी व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें।
  • मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • पेमेंट रिसीव  करने का ऑप्शन (RD/FD या CBDC) चुनें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसकी रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

आर्थिक मदद  के साथ मिलेंगी अन्य सुविधाएं

सरकार का कहना है कि यह योजना केवल हर महीने पैसे देने तक सीमित नहीं रहेगी। इसके जरिए महिलाओं और उनके परिवारों को कई सामाजिक और कल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा।

  • बेटियों के स्कूल में दाखिले को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • बच्चों के APAAR कार्ड और ABHA हेल्थ आईडी बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • बच्चों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा।
  • पोषण ट्रैकर में पंजीकरण बढ़ाया जाएगा।
  • ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
  • स्वच्छ भारत अभियान में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी।
  • स्वयं सहायता समूह (SHG) और कौशल विकास प्रशिक्षण से जोड़कर महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: NIA से BSF तक 15 से अधिक एजेंसियां एकजुट, ड्रग्स के खिलाफ केंद्र सरकार ने तेज की संयुक्त कार्रवाई

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।