रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ (Lock Upp 2) में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। लेकिन शो के दूसरे हाफ में एक ऐसा धमाकेदार ट्विस्ट आ गया है, जिसने जेल के अंदर से लेकर सोशल मीडिया तक सब जगह आग लगा दी है। इंटरनेट सेंसेशन और मशहूर कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा यानी आपकी अपनी ‘रेबल किड’ (Rebel Kid) ने शो में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री मार ली है।
अपूर्वा ने जेल में कदम रखते ही बिना कोई वक्त गंवाए अपनी पुरानी राइवल श्रेया कालरा (Shreya Kalra) पर करारा निशाना साध दिया। अपूर्वा ने बड़े ही एटीट्यूड और चेहरे पर तीखी मुस्कान के साथ श्रेया को देखते ही कहा- “सॉरी बोलो” अपूर्वा का यह तेवर देखकर जेल के बाकी घरवाले और दर्शक हैरान रह गए। आखिर ऐसा क्या हुआ था दोनों के बीच कि अपूर्वा ने आते ही माफी मांगने की डिमांड रख दी? चलिए आपको बताते हैं इस ड्रामे की पूरी इनसाइड स्टोरी।
नेटफ्लिक्स शो से शुरू हुई थी तकरार, पॉडकास्ट में श्रेया का फूटा था गुस्सा

बहुत से लोगों को लगता है कि यह लड़ाई ‘लॉक अप 2’ की देन है, लेकिन असलियत तो कुछ और ही है, दरअसल, यह दुश्मनी आज की नहीं बल्कि कुछ महीने पुरानी है। अपूर्वा और श्रेया दोनों नेटफ्लिक्स के इंटरनेशनल शो ‘Squid Game: Creator’s Edition’ में एक साथ नजर आई थीं। दोनों एक ही टीम का हिस्सा थीं और आखिर में श्रेया कालरा इस शो की विनर बनी थीं।
लेकिन खेल खत्म होने के बाद श्रेया ने उर्फी जावेद (Uorfi Javed) के फेमस पॉडकास्ट में जाकर अपूर्वा के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। श्रेया ने किया था कि अपूर्वा टास्क के दौरान बिल्कुल भी सीरियस नहीं थीं और उन्होंने गेम में कोई योगदान नहीं दिया। श्रेया का कहना था कि अपूर्वा के खराब परफॉरमेंस और ढीले रवैये की वजह से उनकी टीम एक अहम राउंड हार गई थी। श्रेया ने उन्हें ‘घमंडी’ तक कह दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अपूर्वा की खूब ट्रोलिंग हुई थी।
अपूर्वा ने इंस्टाग्राम पर दिया था ताना, अब ‘Lock Upp’ में लिया सीधा बदला

जब पॉडकास्ट में श्रेया की बातें वायरल हुईं, तो उस वक्त अपूर्वा ने भी चुप बैठने के बजाय अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था कि “भले ही मेरा दिमाग और शरीर का तालमेल खराब हो, लेकिन मैंने अपनी तरफ से बहुत बातें कीं और मजे किए।” लेकिन मन ही मन यह टीस बाकी थी।
अब जब दोनों का आमना-सामना ‘लॉक अप 2‘ की जेल में हुआ, तो अपूर्वा ने बिना देर किए अपना पेंडिंग हिसाब बराबर कर लिया। उन्होंने आते ही श्रेया को सबके सामने नीचा दिखाया और अपनी कड़वाहट साफ जाहिर कर दी। जिस श्रेया कालरा को अब तक लॉक अप की सबसे बड़ी ‘कलेशी‘ कहा जा रहा था, अपूर्वा के आते ही उनकी बोलती बंद होती नजर आ रही है।
किस्मत का अनोखा खेल, अब अपूर्वा की ‘गुलामी’ करेंगी श्रेया कालरा?

इस कहानी में सबसे बड़ा और मजेदार ट्विस्ट तो तब आया जब मेकर्स ने अपूर्वा को उसी गैंग का ‘गैंग लीडर‘ बना दिया, जिस गैंग में श्रेया कालरा खुद बंद हैं, यानी अब अपूर्वा के हाथों में यह ताकत होगी कि श्रेया को कितना खाना मिलेगा, उन्हें क्या सहूलियतें मिलेंगी और वे कौन सा काम करेंगी।
शो में आने से पहले अपूर्वा ने साफ कर दिया था कि वो यहां किसी से दोस्ती करने या रिश्ते बनाने नहीं आईं, बल्कि सिर्फ गेम जीतने और दूसरों की बजाने आई हैं। अब देखना यह बेहद दिलचस्प होगा कि क्या श्रेया कालरा अपूर्वा के सामने घुटने टेककर ‘सॉरी’ बोलेंगी या फिर लॉक अप की इस जेल में कोई भयंकर जंग छिड़ेगी।
Read More: lock Upp 2 Update: जानें Luv Birds बनते-बनते Harshad Chopa ने Shivangi Joshi को क्यों..


Download Android App
Download iOS App




