Lock Upp 2 Mahatwist: Harshad बने पहले फाइनलिस्ट, लेकिन Shreya के 1 फैसले से बेघर हुईं Shivangi Joshi

Summary :

लॉक अप 2' में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। हर्षद चोपड़ा शो के पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं, वहीं श्रेया कालरा को मिली एक खास पावर ने गेम का पूरा पासा पलट दिया है। श्रेया के एक चौंकाने वाले फैसले के चलते टीवी की पसंदीदा बहू शिवांगी जोशी का शो से पत्ता साफ होने वाला है। जानिए कैसे इस इमोशनल ड्रामे और पावर के खेल ने पूरा गेम बदल दिया।

रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ अब अपने आखिरी पड़ाव यानी फिनाले की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन जैसे-जैसे फिनाले पास आ रहा है, शो के अंदर का ड्रामा और सस्पेंस भी बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में शो में एक ऐसा इमोशनल और चौंकाने वाला मोड़ आया, जिसकी उम्मीद न तो घर के सदस्यों को थी और न ही शो देख रहे दर्शकों को। आज रात के एपिसोड में दर्शकों को सबसे बड़ा झटका लगने वाला है, क्योंकि श्रेया कालरा के एक फैसले से टीवी की लाडली बहू शिवांगी जोशी का शो से पत्ता साफ होने जा रहा है।

श्रेया कालरा के हाथ लगी ‘स्पेशल पावर’, बना शिवांगी की विदाई का कारण

Lock Upp 2 Mahatwist
Lock Upp 2 Mahatwist ( Source: Social Media) 

शो में फिनाले वीक से ठीक पहले मेकर्स ने गेम में एक बड़ा ट्विस्ट डाला। टास्क जीतकर एडवांटेज हासिल करने वाली श्रेया कालरा को रितेश देशमुख से एक ऐसी पावर मिली, जिसने पूरे घर का खेल ही पलट दिया।  श्रेया को यह अधिकार मिला कि वह किसी भी एक कंटेस्टेंट को सीधे शो से बाहर (इलिमिनेट) कर सकती हैं।

श्रेया ने इस ताकत का इस्तेमाल करते हुए किसी और का नहीं, बल्कि शो की सबसे मजबूत खिलाड़ियों में से एक शिवांगी जोशी का नाम ले लिया। श्रेया के इस फैसले का ऐलान सुनते ही पूरे घर में सन्नाटा पसर गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि जो शिवांगी ट्रॉफी की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं, वह फिनाले के इतने करीब आकर बाहर हो जाएंगी।

हर्षद और शिवांगी के बीच का इमोशनल ड्रामा, कौन बना पहला फाइनलिस्ट?

Shivangi Joshi Shocking Elimination
Shivangi Joshi Shocking Elimination ( Source: Social Media) 

इससे पहले, पहले फाइनलिस्ट की रेस के लिए घर के बाकी सदस्यों- राम कपूर, शिल्पा शिंदे, लैला और आकांक्षा चमोला ने बड़ा दिल दिखाते हुए खुद को इस रेस से अलग कर लिया था। इसके बाद मैदान में सिर्फ दो नाम बचे थे- हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी।

दोनों को अरेस्ट सेल में बंद किया गया और जेलर रितेश देशमुख ने कहा कि आपसी सहमति से तय करें कि कौन पहला फाइनलिस्ट बनेगा। सेल के अंदर दोनों काफी भावुक नजर आए। हर्षद ने कहा कि उन्होंने पूरे सीजन सिर्फ दूसरों के लिए खेला है, लेकिन अब वह अपने लिए खड़े होना चाहते हैं। काफी खींचतान के बाद शिवांगी ने हर्षद के लिए रास्ता साफ किया और सेल से बाहर आ गईं। इस तरह हर्षद चोपड़ा ‘लॉक अप 2’ के पहले फाइनलिस्ट बन गए।

रो पड़ीं शिवांगी जोशी, फैंस ने भी उठाए सवाल

Lock Upp Season 2 Finale Twist
Lock Upp Season 2 Finale Twist ( Source: Social Media) 

सेल से बाहर आते ही शिवांगी अपने आंसुओं को रोक नहीं सकीं। उनका दिल पूरी तरह टूट चुका था। उन्होंने रोते हुए कहा कि हर्षद इस सीट के उनसे ज्यादा हकदार नहीं थे। वहीं, दूसरी तरफ श्रेया द्वारा उन्हें बेघर किए जाने के फैसले से शिवांगी पूरी तरह टूट गईं।

इस ड्रामे के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोग जहां हर्षद पर शिवांगी को इमोशनली इलज़ाम लगा रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग श्रेया कालरा की इस चाल से दंग रह गए हैं।  अब देखना दिलचस्प होगा कि शिवांगी के जाने के बाद ‘लॉक अप 2’ के बाकी कंटेस्टेंट्स का गेम किस तरफ मुड़ता है

Read More: India’s Got latent 2: Karan Aujla के सामने बना Arijit Singh के गानें का मज़ाक, फिर भी कंटेस्टेंट..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।